Friday, November 30, 2018

85 लाख का मत्स्य बाजार बर्बाद, अय्याशी का बना अड्डा

85 लाख का मत्स्य बाजार बर्बाद, अय्याशी का बना अड्डा

बनाकर आंख मूंदकर बैठ गए नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी

सिवनी। गोंडवाना समय।
शहर के बुधवारी क्षेत्र से मछली मार्केट को आबादी से दूर शिμट करने के लिए लाखों रुपए की लागत से हड्डी गोदाम क्षेत्र में जिला मत्स्य बाजार का निर्माण कार्य तो किया है लेकिन न तो उसका मछुआरों को वितरण किया गया है और न ही उसकी देखभाल की जा रही है। नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी आंख-मूंदकर बैठ गए हैं। उनकी अनदेखी के चलते लाखों का मत्स्य बाजार बर्बाद हो रहा है। असमाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर दी गई है।

राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की राशि से बनाया गया मत्स्य बाजार-

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड द्वारा दी गई 85 लाख रुपए की लागत से नगरपालिका परिषद द्वारा सिवनी शहर के जानवी ट्रेडर्स को ठेका देकर जिला मत्स्य बाजार का निर्माण किया गया है। जिसमें मछुआरों के लिए तकरीबन 20 दुकान,गार्ड रूम,स्टोर रूम सहित महिला-पुरूष शौचालय का निर्माण किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ बाउंड्रीवाल और पानी की सुविधा के लिए पम्प हाउस का निर्माण किया गया है।

दुकानों में तोड़फोड़ सामग्री गायब

नगरपालिका परिषद के गैरजिम्मेदाराना अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिला मत्स्य बाजार का निर्माण करने के बाद मछुआरों को गंभीरता से वितरण करने की सुध लेने की बजाय लावारिस छोड़े जाने से असमाजिक तत्वों द्वारा बर्बाद कर दिया गया है। खिड़कियों की कांच और छत और पिल्लरों में लगी हुई टाईल्स पत्थरों को तोड़फोड़ दिया गया है।
वहीं हर दुकानों में लगाई गई बास बेसिन और बिजली फिटिंग के समान को तोड़कर ले जा लिया गया है। गेट लगाया गया है इसके बावजूद असमाजिक तत्वों ने ताला तोड़कर घुसपेठ की गई है।

शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा

जिला मत्स्य बाजार असमाजिक तत्वों के लिए शराबखोरी और अय्याशी का अड्डा बना हुआ है। स्थल पर शराब की बोतलें और डिस्पोजल,पानी के पाउच पड़े हुए हैं। वहीं अश्लील सामग्री भी नजर आ रही है। जानवरों व असमाजिक तत्वों द्वारा गंदगी भी की जा रही है। जिला मत्स्य बाजार के हालात ही खुद बयां कर रहे हैं।

निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल

जानवी ट्रेडर्स द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता प्रभावित की गई है यह हम नहीं बल्कि जिला मत्स्य बाजार में किया गया सीमेंट्रीकरण का फर्स और सड़क खुद ही बयां कर रही है। इसके अलावा छत भी गुणवत्ता को बंया कर रही है। छत में लगाई गई टीन टूटकर गिर रही है। वहीं सड़क में मोटी-मोटी दरारें आ गई हैं जो मौके में खुद ही बयां कर रहा है।
सूत्र तो यह भी बताते हैं कि नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को ठेकेदार द्वारा अच्छा कमिशन दिया गया है जिसकी वजह से नगरपालिका अधिकारी-कर्मचारियों ने उसकी गुणवत्ता को भी ध्यान नहीं दिया। इस मामले को लेकर नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत सिंह पाण्डेय को फोन लगाया गया तो उन्होंने एक घंटे उपरांत बाद वार्तालाप करने का राग अलाप दिया। एक घंटे बाद जब फोन लगाया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


















No comments:

Post a Comment

Translate