Type Here to Get Search Results !

ओमकार मरकाम, सितार सिंह मरकाम और जयसिंह ने अपना नामांकन किया दाखिल

ओमकार मरकाम, सितार सिंह मरकाम और जयसिंह ने अपना नामांकन किया दाखिल


डिण्डौरी। गोंड़वाना समय।
 विधानसभा चुनाव 2018 के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याषी वर्तमान विधायक डिण्डौरी ओमकार मरकाम ने भी अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, ओमकार मरकाम के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता रैली के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय पंहुचे। वंही प्राप्त जानकारी के अनुसार जनषक्ति चेतना पार्टी से सितार सिंह मरकाम तथा भाजपा से जयसिह मरावी ने डिण्डौरी विधानसभा तथा शहपुरा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याषी गवलू सिंह मरकाम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 09 नवम्बर तक जिले की दोनो विधानसभा सीटों से निर्दलीय प्रत्याषी भी अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते है, दोनो विधानसभा में राष्ट्रीय दलों के नाराज कार्यकर्ता जो संगठन में खुलकर सामने नहीं आ रहै है, उनके द्वारा निर्दलीय प्रत्याषी खड़े किए जाने का प्रयास चल रहा है, शहपुरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा यूथ कार्यकर्ता भूपेन्द्र सिंह मरावी को टिकिट दिए जाने के बाद बहुत से कार्यकतार्ओं में नाराजगी है, नाराज कार्यकतार्ओं को मनाने का दौर चालू है।

दशगात्र/त्रयोदशी कार्यक्रमों में हो रहे शामिल 

जिले के ग्रामीण अंचलो में जंहा जंहा पर दषगात्र/त्रयोदषी कार्यक्रम आयोजित है, उन कार्यक्रमों में सभी दलों के प्रत्याषी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहै है, इन कार्यक्रमों में चालीस पचास ग्रामों ने लोग आसानी से मिल जाते है, जंहा पर प्रत्याषी सामाजिक चचार्ओं के साथ ही राजनैतिक चचार्ओं की बात भी हो जाती है, जब से चुनावों की तारीख घोषित हुई है, तब से ग्रामीण क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों में अनेक प्रत्याषियों की उपस्थिति देखी जा रही है।

समीकरण समझना नहीं आसान


 जिले की दोनो विधानसभा सीटों में चली खींचतान के बाद और दोनो राष्ट्रीय पाटीर्यों के प्रत्याषी घोषणा के बाद हर प्रत्याषी का समीकरण बिगड़ रहा है, कंही लाभ दिखाई दे रहा है, तो कंही हानि हो रही है, दोनो सीटों में त्रिकोणीय संघर्ष है, कांटे की टक्कर में कोन प्रत्याषी विजय की दौड़ में आगे निकल जायेगा, यह मतगणना के बाद पता चलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.