आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को भारत रत्न से सम्मानित करे केन्द्र
भोपाल। गोंडवाना समय।धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री पी सी शर्मा ने गुरूवार 14 फरवरी को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 50वें दीक्षा दिवस कार्यक्रम में कीर्ति स्तंभ और विद्यासागर उपवन के राजा भोज सेतु पर सम्पन्न लोकार्पण समारोह में कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को केन्द्र सरकार भारत रत्न प्रदान कर सम्मानित करे। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र सरकार यह घोषणा नहीं करती है, तो हम केंद्र में आने के बाद आचार्य श्री को भारत रत्न से सम्मानित करेंगे मंत्री पी सी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौ-शालाओं का निर्माण किया जाएगा।
नगरीय निकाय भी अगर गौ-शालाओं का निर्माण करते हुए उन्हें मंदिरों से सम्बद्ध करते हैं, तो सरकार सभी आवश्यक मदद मुहैया कराएगी। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार ने पुजारियों के मानदेय में 3 गुना वृद्धि की है। सरकार धर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि जिसे जैन मुनियों का आशीर्वाद मिल जाए, उसे दुनिया में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। श्री शर्मा ने कहा कि लोकार्पित संयम कीर्ति स्तंभ न केवल जैन समाज को बल्कि सभी समुदायों को संयम के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने स्व.अशोक जैन भाभा की समाज-सेवा का स्मरण करते हुए उन्हें अजातशत्रु कहा।
No comments:
Post a Comment