जिले के दस लाख मतदाता करेंगे दो सांसदों का फैसला
लोकसभा निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन
सिवनी।गोंडवाना समय।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। तकरीबन जिले के दस लाख मतदाता संसदीय क्षेत्र सिवनी-बालाघाट और सिवनी-मंडला से कौन सासंद बनेगा उसका फैसला करेंगे।भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निदेर्शानुसार शुक्रवार 22 फरवरी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने जिले की फोटो सहित मूल नामावली का अंतिम प्रकाशन किया है जिसमें जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 998787 है। हालांकि अभी मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम चल रहा है जिससे मतदान के पूर्व तक मतदाताओं की संख्या दस लाख से ज्यादा भी हो सकती है। विधानसभा क्षेत्र 114 -बरघाट में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 30 हजार 74 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र-115 सिवनी में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 55 हजार 294 तथा 116- केवलारी में 2 लाख 41 हजार 223 एवं विधान सभा क्षेत्र 117- लखनादौन में 2 लाख 72 हजार 196 मतदाता हैं।
फैक्ट-फाईल
क्र विधान सभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल
114 बरघाट 114821 115251 2 230074
115 सिवनी 130191 125098 5 255294
116 केवलारी 123059 118163 1 241223
117 लखनादौन 138749 133445 2 272196
कुल 506820 491957 10 998787
22 फरवरी को प्रकाशित नामावली में 18 से 19 वर्ष के 32 हजार 705 नवीन मतदाता जोड़े गये हैं जिसमें 17 हजार 376 पुरूष तथा 15 हजार 329 महिला मतदाता शामिल है। तथा सर्विस वोटर की संख्या 809 है।
No comments:
Post a Comment