Type Here to Get Search Results !

चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत सुश्री साहू के परिजनों को 15 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत

चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत सुश्री साहू के परिजनों को 15 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत

भोपाल। गोंडवाना समय।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल ने बताया है कि महिला आरक्षक सुश्री सभाश्री साहू की निर्वाचन कार्य के दौरान मृत्यु होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार उसके परिजनों को 15 लाख रुपए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी है। गांधीनगर गुजरात की 135 वाहिनी सी.आर.पी.एफ. कम्पनी महिला बटालियन का महिला बल 25 अप्रैल को ट्रेन से जबलपुर पहुंचा था। जबलपुर से महिला बल बस द्वारा बालाघाट के लिये रवाना हुआ। सिवनी जिले के थाना बंडोल अंतर्गत रास्ते में बस से उतरकर महिला आरक्षक सुश्री सभाश्री साहू रोड क्रास कर रही थी, तभी एक पिकअप वाहन ने महिला आरक्षक सभाश्री को टक्कर मार दी, जिससे उसे गम्भीर रूप  से घायल होने पर सिवनी अस्पताल में प्रारम्भिक इलाज कर नागपुर रेफर किया गया। नागपुर में इलाज के दौरान सुश्री साहू की 26 अप्रैल को मृत्यु हो गयी। दोषी वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.