Type Here to Get Search Results !

गोंड समाज महासभा कुरई में नि:शुल्क कोचिंग करेगा प्रारंभ

गोंड समाज महासभा कुरई में नि:शुल्क कोचिंग करेगा प्रारंभ 

सिवनीा। गोंडवाना समय। 
जिला मुख्यालय सिवनी में गोंड समाज महासभा जिला कमेटी सिवनी की बैठक 12 मई 2019 दिन रविवार को जिला अध्यक्ष तिरुमाल चित्तौड़ सिंह कुशराम की अध्यक्षता व जिला कोषाध्यक्ष तिरू अशोक सिरसाम, जिला सचिव तिरू ब्रज सिंह उइके, नगर कमेटी अध्यक्ष तिरू आदन सिंह सलामे, बरघाट ब्लाक कमेटी अध्यक्ष तिरू भूपेन्द्र ककोड़िया, सचिव विक्की उइके, कुरई ब्लाक कमेटी अध्यक्ष तिरू हसंतराम कुमरे, सचिव दवन लाल उइके, छपारा ब्लाक कमेटी अध्यक्ष तिरू संजय उइके, सिवनी ब्लाक कमेटी अध्यक्ष तिरू शेर सिंह परते, कार्यवाहक अध्यक्ष तिरू शेर सिंह उइके, बुढ़ैना सर्किल कमेटी अध्यक्ष तिरू ज्ञान लाल मसराम, नगर कमेटी सदस्य तिरू बीरन लाल कुमरे, इंजी मरावी, तिरू बी एस नवेर्ती आदि पदाधिकारी गण व सगाजन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें समाज के हित में सर्वसम्मति से अनेक निर्णय लिए गए मुख्य रूप से शिक्षा, व्यापार व सामाजिक संगठन हेतु निर्णय लिए गए । इसके साथ ही कुरई ब्लॉक में नि:शुल्क कोचिंग कक्षा 1 से 8 प्रारंभ करने हेतु भी निर्णय लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.