Type Here to Get Search Results !

अजा कल्याण के पुरस्कारों के लिए निर्णायक मंडल का हुआ गठन

अजा कल्याण के पुरस्कारों के लिए निर्णायक मंडल का हुआ गठन 

भोपाल। गोंडवाना समय।
राज्य शासन द्वारा संत रविदास स्मृति पुरस्कार, संत कबीर पुरस्कार, संत रविदास समरसता पुरस्कार तथा श्री विष्णु कुमार पुरस्कार  के लिए निर्णायक मण्डल गठित कर दिये गये हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये है ।

संत रविदास स्मृति पुरस्कार

संत रविदास स्मृति पुरस्कार वर्ष 2014-15, 2015-16, 2016-17 तथा 2017-18 के  चयन के लिए मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मण्डल व जूरी में प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण सदस्य तथा आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण सदस्य सचिव होंगे। जबलपुर के श्री कमलेश रावत, दमोह के श्री शिवम दुबे तथा नरसिंहपुर के श्री दिनेश यादव को अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। जूरी में जबलपुर के श्री तरूण रोहितास, कटनी के श्री राहुल पटेरिया और नरसिंहपुर के श्री राजीव सुहाने को अशासकीय सदस्य मनोनीत  किया गया है।

संत कबीर पुरस्कार

संत कबीर पुरस्कार वर्ष 2014-15, 2015-16, 2016-17 व 2017-18 में चयन के लिए मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मण्डल में आयुक्त संस्कृति को सदस्य तथा आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य सचिव बनाया गया है। जबलपुर के श्री अरूण पाण्डे, रीवा के श्री रफीक रीवा दीवानी और जबलपुर के श्री सूरज राय सूरज को अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है।

संत रविदास समरसता पुरस्कार

संत रविदास समरसता पुरस्कार वर्ष 2016-17 में चयन के लिए गठित निर्णायक मण्डल में मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण विभाग अध्यक्ष होंगे। प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण तथा आयुक्त संस्कृति सदस्य होंगे। आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण को सदस्य सचिव बनाया गया है। जबलपुर के श्री संजय अहिरवार, श्री जतिन राज और नरसिंहपुर के श्री अभिनव ठमोले को निर्णायक मण्डल का अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है।

श्री विष्णु कुमार पुरस्कार

श्री विष्णु कुमार पुरस्कार वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के लिए मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण की अध्यक्षता में निर्णायक मण्डल गठित किया गया है। मण्डल में प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण सदस्य और आयुक्त अनुसूचित जाति कल्याण सदस्य संयोजक होंगे। दमोह के श्री गौरव पटेल, जबलपुर के डॉ. नीलेश जैन और कटनी के श्री अरूण कनोजिया को अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.