Type Here to Get Search Results !

तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली रागनी मार्काें का जबलपुर में हुआ भव्य स्वागत

तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली रागनी मार्काें का जबलपुर में हुआ भव्य स्वागत

राजा शंकरशाह व कुंवरशाह की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण 

जबलपुर। गोंडवाना समय। 
27 अगस्त 2019 दिन मंगलवार, शाम 7:00 बजे एस. सी / एस. टी. डिफेंस एम्प्लाइज कौंसिल जी.सी.एफ. जबलपुर एवं अन्य समाजिक संगठनों के समस्त पदाधिकारीगण ऐतिहासिक शहादत के प्रमाणिक पहचान आज भी जीवंत रखने वाले राजा शंकरशाहव कुँवर रघुनाथ शाह जी के प्रतिमा स्थल, गोंडवाना चौक, रेलवे
स्टेशन, जबलपुर में पहुँच कर रागनी मार्को (द्वितीय एकलव्य) का उमंगता, प्रसन्नता, खुशियों भरे माहौल में भव्य स्वागत कर रागनी मार्कों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना प्रकृति शक्ति से किया गया।

शहादत स्थल पर किया पुष्प अर्पित 

विश्व तीरंदाजी स्वर्ण पदक विजेता रागिनी मार्को जी को और उनके सपोर्टिंग टीम को उनके परिवार, उनके समाज को और भारत देश का नाम विश्व में रोशन करने के लिए एस. सी. / एस. टी. डिफेन्स एम्प्लाइज कौंसिल जी. सी. एफ. जबलपुर एवं अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से बहुत-बहुत बधाई और उज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनायें देते हुये शहादत स्थल पर पुष्पाहार अर्पित किया गया है ।

स्विट्जरलैंड की जोड़ी एंड्रिया क्लोरोजेने को 152-147 अंको से हराया

मैड्रिड(स्पेन)में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में 18 वर्ष की रागनी मार्को बघराजी कुंडम क्षेत्र के ग्राम छपरा निवासी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता और उन्होंने टीम साथी सुखविंदर सिंह(पंजाब)के साथ बीते शनिवार को स्वर्ण पदक के लिए हुए मुकाबले में
स्विट्जरलैंड की जोड़ी एंड्रिया क्लोरोजेने को 152-147 अंको से हराया।

रागनी का जबलपुर से मेट्रिड तक का सफर

रागनी ने महज तीन साल पहले जबलपुर के रानीताल खेल परिसर स्थित राज्य तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण आरम्भ किया। पिछले साल सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी के व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक विजेता रागनी ने महज दो वर्षों में करीब छह: घंटे अभ्यास और उनकी लगन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीरंदाजी(द्वितीय एकलव्य) बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.