Type Here to Get Search Results !

पर्वतारोही भावना डेहरिया को किलिमंजारो अभियान की सफलता के लिए जनसंपर्क मंत्री ने दी शुभकामनाएं

पर्वतारोही भावना डेहरिया को किलिमंजारो अभियान की सफलता के लिए जनसंपर्क मंत्री ने दी शुभकामनाएं 

सर्वाधिक ऊंचाई वाले सात पर्वतों के शिखर पर चढ़ाई अभियान पूरा करना है भविष्य की योजना 

भोपाल। गोंडवाना समय।
जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो अभियान पर जा रही पर्वतारोही सुश्री भावना डेहरिया को अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने की शुभकामनाएं दिया। पर्वतारोही  सुश्री भावना
डेहरिया ने सोमवार 21 अक्टूबर को जनसंपर्क मंत्री श्री पी सी शर्मा के निवास पर अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी वहीं सुश्री भावना डेहरिया भोपाल से 21 अक्टूबर को ही दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो रही है।

दस दिवसीय अभियान में किलिमंजारों पर्वत चोटी की चढ़ाई करेंगे  

पर्वतारोही सुश्री भावना डेहरिया ने बताया कि दस दिवसीय अभियान में दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो की चढ़ाई करेंगे। छिंदवाड़ा जिला के तामिया विकासखण्ड के शिक्षक श्री एम. एल. डेहरिया की पुत्री सुश्री भावना डेहरिया ने बताया कि विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी एवरेस्ट पर उन्होंने मेघा परमार के साथ विजय प्राप्त की है। सुश्री भावना डेहरिया ने बताया कि विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई वाले सात पर्वतों के शिखर पर चढ़ाई अभियान पूरा करना उनकी भविष्य की योजना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.