Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की बैठक हुई संपन्न

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की बैठक हुई संपन्न

आठों ब्लॉक पर सदस्यता अभियान शुरू किया जावेगा

सिवनी। गोंडवाना समय। 
जिला स्तरीय बैठक रविवार 13 अक्टूबर 2019 को जनता नगर सिवनी में कन्हैया साहू के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें सदस्यता अभियान एवं जिले में सभी ब्लॉक पर सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए एवं आने वाले दिनों में सभी आठों ब्लॉक पर सदस्यता अभियान शुरू किया जावेगा और भामाशाह पुरस्कार हेतु आगामी जनवरी माह में परिचय सम्मेलन होशंगाबाद में होने जा रहा है। जिसमें सिवनी जिले को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाना तय है, यह चर्चा बैठक के दौरान हुई एवं नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप साहू सिवनी के निवास स्थान पर सभी पदाधिकारियों की सौजन्य भेंट का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरुषोत्तम साहू प्रदेश मंत्री एवं भानु प्रताप गोल्हानी युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश व नीलेश साहू आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू द्वारा संगठन के प्रति हर व्यक्ति को समर्पित भाव से कार्य करने को प्रेरित किया गया। वहीं युवा अध्यक्ष अखिलेश साहू द्वारा मुख्य अतिथियों का तिलक बंधन कर स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित केवलारी ब्लाक अध्यक्ष नारायण साहू, विजय साहू, शरद साहू, राज साहू, कन्हैया साहू, युवा प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे बैठक में सभी पदाधिकारियों का आभार श्री भानु प्रताप गोल्हानी युवा प्रांतीय उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.