Type Here to Get Search Results !

आदिवासी महिला का घोंटा गया गला, हालत खराब जबलपुर रेफर

आदिवासी महिला का घोंटा गया गला, हालत खराब जबलपुर रेफर

सिवनी। गोंडवाना समय। 
छपारा थाना क्षेत्र और हर्रई थाने की सीमा गोरखपुर-गोरपानी के बीच दिन-दहाड़े आदिवासी महिला की गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। गला घोटने के प्रयास से महिला बेहोशी की हालत में पहुंच गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल नरसिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है। महिला का नाम रेखा धुर्वे उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। महिला दल्लीटोला सिंदरायी गोरखपुर थाना छपारा की रहने वाली है।
जिसका विवाह पिछले साल हर्रई के पास दुल्हादेव में हुई थी। बताया जाता है कि लड़की के ससुराल पक्ष के लोग उसे दल्लीटोला से लेकर अपने ससुराल ले जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही छपारा पुलिस भी इस घटना की जानकारी लेने दल्लीटोला पहुंच गई थी। वहीं नरसिंहपुर के हर्रई थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। जिसके द्वारा मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.