Type Here to Get Search Results !

बिरसा मुण्डा जी को हमेशा भारतीय नायक के रूप में किया जायेगा याद

बिरसा मुण्डा जी को हमेशा भारतीय नायक के रूप में किया जायेगा याद 

कांग्रेस कार्यालय में बिरसा मुण्डा के संघर्ष का बताया इतिहास

सिवनी। गोंडवाना समय। 
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आदिवासी नेता अमर शहीद श्री बिरसा मुण्डा जी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनायी गई। अमर शहीद बिरसा मुण्डा जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर कांग्रेस जनो ने पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बिरसा मुण्डा जी के जीवन पर अपने विचार रखे, बिरसा मुण्डा जी अल्प आयु में अंग्रेजो के जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई उनके आंदोलन से अंग्रेजी हुकुमत परेशान हो गये, आकाल के दौरान लोगो से लगान वसूले जाने के खिलाफ उन्होंने आंदोलन किया। उन्हें अंग्रेजो द्वारा जेल में डाला गया ऐसा कहा जाता है कि उनकी आलौकिक शक्ति के कारण लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। अंग्रेजो ने जेल के अंदर उन्हें जहर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। देश के लिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लडने वाले और आदिवासी समाज के लिए जल, जमीन और जंगल की हक की बात करने वाले बिरसा मुण्डा जी को हमेशा भारतीय नायक के रूप में याद किया जायेगा।

बिरसा मुण्डा जयंति कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

वक्ताओं में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मरावी, श्रीमती गीता ठाकुर, शिवसनोडिया, राजिक अकील, अशोक सिरसाम, अजय पेशवानी ने अपने विचार व्यक्त किये। आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इमरान पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री ब्रजेश सिंह बघेल, रमाशंकर ठाकुर, इमरान पटेल, रमनलाल यादव, आनंद पंजवानी, राजेश मानाठाकुर, अतुलचंद मालू, विष्णु करोसिया, शाहिद रानू, भीष्मप्रताप सिंह अप्पू ठाकुर, सुशील सिंह ठाकुर, सुमित मिश्रा, देवधर सक्सेना, चंदन सिंह खताबिया, विपिन यादव, डालचंद बर्वे, ओम उपाध्याय, जिब्राईल अंसारी, शैलेन्द्र सिंह राजपूत, सुरेश राठोर, द्वारका प्रसाद श्रीवास्तव, प्रवेश बाबू भालोटिया, नब्बू भाई, सुजीत गोदरे, जेम्स फ्रेकलिन, ठा. जयप्रकाश परिहार, नितिन शुक्ला, शफीक बाबा, सीताराम नागरे, हुकुमचंद सनोड़िया, लक्ष्मण सोनी सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

स्व मिलिंद सदाफल के प्रति शोक संवेदना व्यक्त 

कार्यक्रम के अंत में दुर्घटना में मृत कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष स्व. श्री मिलिंद सदाफल को जिला एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उनके परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.