Type Here to Get Search Results !

अशोक शिवहरे की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त

अशोक शिवहरे की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त

भोपाल। गोंडवाना समय।
व्यापम घोटाले से जुड़े हुये कुछ अधिकारियों को लोकसेवा आयोग द्वारा पर्यवेक्षक बनाये जाने को लेकर व्यापम का मुद्दा उठाने वाले डॉ आनंद राय ने पर्यवेक्षक बनाये जाने की सूचना जारी होने के बाद ही तत्काल इसका विरोध दर्ज कराते हुये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने का अनुरोध किया था वहीं डॉ आनंद राय ने पर्यवेक्षक की नियुक्ति पर लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किये थे। वहीं मध्य प्रदेश शासन ने गुरूवार को राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2019 के लिये मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त किये गये संभागीय पर्यवेक्षक से.नि. आई.ए.एस. अशोक कुमार शिवहरे तथा से.नि. आई.ए.एस. की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। उज्जैन संभाग के लिये श्री अशोक कुमार शिवहरे के स्थान पर से.नि. आई.ए.एस. श्री एस.बी. सिंह को उज्जैन संभाग के लिये संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.