Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता दिल्ली में बैतुल की जनजाति वर्ग की छात्राओं ने लहराया परचम

राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता दिल्ली में बैतुल की जनजाति वर्ग की छात्राओं ने लहराया परचम 

जयवंती परते, राधिका उईके, प्रियंका इवने, पूजा इवने, सितारा कुमरे ने किया नाम रोशन

भोपाल/बैतुल। गोंडवाना समय।
राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 जनवरी तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में किया गया। जिसमें देश के 16 प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश शालेय दल के कोच तिरूमाल डी एस धुर्वे जिला क्रीड़ा अधिकारी भोपाल के साथ 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश शालेय दल में कन्या शिक्षा परिषर बैतूल की 5 कोईतोड़ रायताड़ भी शामिल हुई थी। जिन्होंने अक्टूबर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता भोपाल में प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेश दल में अपना स्थान पक्का किया था।

 कन्या शिक्षा परिसर बैतुल में करती है अध्ययन 

जनजाति बाहुल्य जिला बैतुल के ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाली जनजाति वर्ग की छात्राओं ने दिल्ली में राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन किया है। हम आपको बता दे कि गांवो में रहने वाली इन सभी जनजाति वर्ग की छात्राओं के पिता किसान है और ये कन्या शिक्षा परिसर बैतुल में रहकर अध्ययन करने के साथ साथ खेलों का अभ्यास करती है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने के बाद ये सभी छात्रायें तिरू डी एस धुर्वे के संपर्क में थी जो इन्हें अभ्यास की टिप देते रहते थे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पूर्व प्री नेशनल कोचिंग कैम्प का आयोजन 26 दिसंबर से 01 जनवरी तक इंदौर में किया गया। जहां मध्य प्रदेश के दल तिरू डी एस धुर्वे के मार्गदर्शन में अभ्यास किया गया एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली हेतु रवाना हुई।

प्रतियोगिता में इन्हें मिला सम्मान

राष्ट्रीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में रायताड़ जयवंती परते ग्राम हर्राठाना ने 24 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुये सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं 48 किलोग्राम में रायताड़ राधिका उईके ग्राम घुगी चौपना ने रजत पदक जीता, इसी तरह रायताड़ प्रियंका इवने ग्राम टेमनी ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं रायताड़ पूजा इवने ग्राम खापा ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता इसी तरह 63 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुये रायताड़ सितारा कुमरे ग्राम गजपूर ने दिल्ली की खिलाड़ी से फाईनल मैच में संघर्ष पूर्ण मुकाबला करते हुये रजत पदक कब्जा किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.