Type Here to Get Search Results !

युवाओं ने भारत में जैविक हरित क्रांति करने का संकल्प लिया

युवाओं ने भारत में जैविक हरित क्रांति करने का संकल्प लिया

सागर मध्यप्रदेश में 5 दिवसीय मल्टिलयेर कृषि कार्यशाला संपन्न 

सागर। गोंडवाना समय। 
श्री आकाश चौरसिया, जैविक कृषि विशेषज्ञ सागर मध्यप्रदेश ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते 5 से 9 फरवरी 2020 को आयोजित कृषि कार्यशाला में देश के अलग कोने से आए युवाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और खेतों में काम करके कृषि में रोज आने वाली दिक्कतों ओर उनकी समस्याओं का समाधान जाने।
कृषि एक स्वालंबी व्यवस्था है और यह रिसाइकलिंग पर आधारित है, जिसमें पानी, मिट्टी, वनस्पति, वायु इसके मुख्य भूमिका में और इन सब को जोड़ कर रखती हैं हमारी गाय।
युवाओं में मल्टिलेयर कृषि के हर पायदान का प्रेक्टिकल करके मल्टिलेयर कृषि में वर्तमान की समस्याओं और भविष्य की संभावनाओं को करीब से जाना। सभी युवाओं ने भारत में जैविक हरित क्रांति करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.