Type Here to Get Search Results !

13 हजार की रिश्वत लेते कृषि मंडी का सहायक उपनिरीक्षक लोकायुक्त में शिंकजे में फंसा

13 हजार की रिश्वत लेते कृषि मंडी का सहायक उपनिरीक्षक लोकायुक्त में शिंकजे में फंसा 

छपारा कृषि उपज मण्डी का है मामला 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने छपारा कृषि उपज मंडी कार्यालय में सोमवार दोपहर में लगभग 12.30 बजे छापामार कार्रवाई कर यहां पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक  मनोज मरकाम को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कृषि उपज मण्डी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक मनोज मरकाम के द्वारा बखारी ग्राम के निवासी अनाज व्यापारी शिवम तारन से अनाज का पुराना रिकॉर्ड मंडी के पोर्टल पर आॅनलाइन दर्ज करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहे थे। इस मामले की शिकायत व्यापारी ने जबलपुर लोकायुक्त में की थी। डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद सोमवार दोपहर फरियादी शिवम तारन को रिश्वत के रुपये देकर सहायक उपनिरीक्षक मनोज मरकाम के पास भेजा गया। वहीं पहले से नजरे जमाये बैठी लोकायुक्त टीम ने रिश्वत के रुपये लेते ही सहायक उपनिरीक्षक मनोज मरकाम को रंगे हाथों पकड़ लिया है। 

पुराना रिकॉर्ड चढ़ाने के बदले में मांगे थे 13 हजार 

अनाज का पुराना रिकॉर्ड चढ़ाने के बदले में अनाज व्यापारी से सहायक उपनिरीक्षक के द्वारा 13 हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांगे गए थे। सहायक उपनिरीक्षक के द्वारा रूपये की मांग किये जाने पर अनाज व्यापारी परेशान था। इसके अनाज व्यापारी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं इसके बाद सहायक उपनिरीक्षक की संपत्ति का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.