Type Here to Get Search Results !

आईपीएफ महिला मंडल ने खाद्यान्न बैंक बालाघाट में दी सामग्री

आईपीएफ महिला मंडल ने खाद्यान्न बैंक बालाघाट में दी सामग्री 

संकट के समय सहयोग के लिये मिलजुलकर हाथ बंटाने की अपील 

बालाघाट। गोंडवाना समय। 
आईपीएफ महिला मंडल बालाघाट जिसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति व मानव सेवा (समाजसेवा) है। उसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए फिर से नारी शक्ति सेवा के लिए खड़ी हुई। देश में कोरोना महामारी  के चलते भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में भयानक स्थिति बनी हुई है। इसी कारण भारत देश में सम्पूर्ण लॉक डाउन रखा गया। जिसमें सबसे ज्यादा जरूरतमंद और मजदूर वर्ग भोजन सामग्री के लिये परेशान ना हो, इसके लिये बालाघाट जिला प्रशासन द्वारा खाद्यान्न बैंक (शास. उत्कृष्ट. उच्च.  मा. विद्यालय बालाघाट) को केन्द्र बनाया गया है।          जिसमें जिले वासियों द्वारा सहयोग रूप में इच्छानुसार सामग्री प्रदान की जा रही है। संकट के समय सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए  22 फरवरी 2020 को आईपीएफ महिला मंडल बालाघाट द्वारा अनाज व अन्य सामग्री अपनी टीम की ओर से सहयोग रूप में खाद्यान्न बैंक बालाघाट के (घर से लेने वाले ) प्रभारी सब इंजीनियर श्री शशांक शर्मा को घर में बुला कर सामग्री प्रदान किया है। 

यह सामग्री किया प्रदान 

आईपीएफ महिला मंडल द्वारा सामग्री में 50 किलोग्राम चावल, 15 किलोग्राम आटा, 3 लीटर तेल,  2 किलोग्राम तुवर दाल, 2 किलोग्राम शक्कर, 1 किलोग्राम हल्दी, 1 किलोग्राम मिर्च, 1 किलोग्राम चना, देकर अपना सामाजिक सेवा मंडल होने का फर्ज निभाया है। जिसमें मुख्य रूप से रमा तेकाम,  नीलू महेंद्र मसराम, उर्मिला चन्द्र किशोर  ककोड़िया, ज्योति जगन्नाथ मरकाम, यशोदा हेमन्त कुमार ठाकुर, निर्मला लखन सिंह ठाकुर,  जया चैतू सिंह मरावी शामिल है। 

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Well done, good job������
    IPF MAHILA MANDAL BALAGHAT

    ReplyDelete