Type Here to Get Search Results !

दुर्घटना में घायल के लिए देवदूत बने रक्तवीर

दुर्घटना में घायल के लिए देवदूत बने रक्तवीर

जय बिरसा रक्तदान समिति के सहयोग से मिला रक्त 

बड़वानी/कुक्षी। गोंडवाना समय। 
जब से लॉकडाउन लगा है तब से रक्त के लिए लोगो को परेशानी न हो इसलिए समिति के सदस्य सैकड़ो कि.मी. दूर से भी जिला अस्पताल पहुँच कर रक्त की पूर्ति करवा रहे हैं। कुक्षी के जुगार बामनिया सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। उनको साई अस्पताल बड़वानी में भर्ती किया गया। उनकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टर द्वारा तत्काल ब्लड की व्यवस्था करने को कहा गया। लॉकडाउन के चलते मरीज के परिजन ब्लड के लिए भटकते रहे पर व्यवस्था नही हो रही थी।

साईबर सेल में पदस्थ अरूण ने किया रक्तदान

जैसे ही यह सुचना व्हाट्सएप्प के माध्यम से जय बिरसा रक्तदान समिति के सदस्य को सुचना मिलती वह ब्लड की व्यवस्था करवाने में जुट जाती है, ऐसे ही आज रक्तवीर  बड़वानी साइबर सेल पुलिस अरुण जी ब्लड बैंक ले जाकर उनका ब्लड ह्लओह्व पॉजिटिव डोनेट करवाया। समिति के मनीष मंडलोई और अनिल परिहार ने बताया कि हमे लॉकडाउन से बहुत सी समस्याएं आ रही है फिर भी समिति सदस्य सरकार के आदेशों का पालन करते हुए पूरी सुरक्षा से रक्तदान करवाने में लगे हुए है और प्रतिदिन 3 से 4 सदस्य रक्तदान करके मानवसेवा के लिए आगे आते हैं।  समिति सदस्य ,पंचालाल बर्डे,सोहन बर्मन रवि डावर,अजय मुजाल्दे,सुनील , अनिल ससत्या, दीपक मुजाल्दे लखन पटेल सचिन पटेल आदि लगातार व्हाट्सएप्प के माध्यम से सम्पर्क कर रक्त की पूर्ति करवा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.