Type Here to Get Search Results !

एएसआई ने डाली अश्लील पोस्ट

एएसआई ने डाली अश्लील पोस्ट

सिवनी। गोंडवाना समय।
सिवनी जिले के एक थाने में पदस्थ्य एक एएसआई ने वाट्सप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर वर्तमान हालात में पुलिस प्रशासन की छबी को धूमिल करने का कार्य किया है। हालांकि पोस्ट करने के बाद लोगों की नाराजगी भरी कमेंट देखकर एएसआई साहब ने शर्मिंदगी महसूस किया है।

वाटसआॅप ग्रुप में डाली अश्लील पोस्ट

सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के एक थाना क्षेत्र में गांव के नाम से ग्रुप संचालित है। जिसमे पंचायत के सरपंच, सचिव सहित कई गणमान्य नागरिक ओर सिवनी जिले के थाना के एक एएसआई साहब भी उसमे जुड़े हुए थे। जिन्होंने सरकारी नंबर से संचालित वाट्सएप के माध्यम से पूरे ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। अश्लील वीडियो के पोस्ट करने के बाद ग्रुप में मौजूद चन्द लोगों ने विरोध भी किया है। इसके बाद एएसआई साहब ने शर्मिंदगी महसूस करते हुए माफी मांग ली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.