Type Here to Get Search Results !

आपका जीवन अनमोल है, तभी तो हमारा ऐसा रोल है

आपका जीवन अनमोल है, तभी तो हमारा ऐसा रोल है

पुलिस प्रशासन का भैरोगंज क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
सुखद खबर है कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का 13 अप्रैल 2020 तक एक भी पॉजिटिव प्रकरण सिवनी जिले में नहीं पाया गया है। नागरिकों का सहयोग और जिला व पुलिस प्रशासन के प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी ने मिलकर अपनी जिम्मेदारी पूर्वक उपलब्ध संसाधनों में लॉकडाउन का पालन कराने एवं इस दौरान आवश्यक सामग्री को जन सुविधा के लिये उपलब्ध कराने में मुख्य भूमिका निभाया है। समस्या और संकट बड़े स्तर की थी कुछ कमी हो सकती है लेकिन प्रयास में कोई कमी नहीं रही यही जिले के लिये बड़ी उपलब्धी है। 

मानव स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये पुलिस ने दिया संदेश 

वहीं सबसे विशेष बात यह है कि पुलिस का काम अधिकांशतय: कानून पालन कराना व आपराधिक गतिविधियों को रोकते क्षेत्र में शांति व सुरक्षा जनता को उपलब्ध कराना होता है। देश में व्याप्त कोरोना महामारी संकट के समय पुलिस प्रशासन ने शांति, सुरक्षा के साथ साथ मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये घर के बाहर रहकर घर के अंदर रहने के लिये शहर व गांव में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास किया।

कर्मपथ पर चलते हुये हम अपने कर्त्‍तव्‍य पर अडिग रहे

पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त थाना क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी ने कर्मपथ पर चलते हुये हम अपने कर्त्‍तव्‍य पर अडिग रहे। जनता के साथ मिलकर चले और एक नया इतिहास बनाया लॉकडाउन की तारिख तक तो सिवनी जिले में कोरोना को हराया भी है। वहीं जब सिवनी पुलिस प्रशासन द्वारा 13 अप्रैल 2020 को शहर का भ्रमण किया गया तो इस दौरान भैरोगंज क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों का भव्य स्वागत फूल बरसाकर किया गया। पुलिस प्रशासन का मानव स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर यह कहा गया कि आपका जीवन अनमोल है, तभी तो हमारा ऐसा रोल है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का पालन कराने के लिये चप्पे-चप्पे पर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा करने के लिये कर्तव्य निभा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.