Type Here to Get Search Results !

खवासा चेकपोस्ट से 2 लाख से अधिक श्रमवीर पहुंचे उनके गंतव्य

खवासा चेकपोस्ट से 2 लाख से अधिक श्रमवीर पहुंचे उनके गंतव्य 

चेकपोस्ट पर श्रमिकों को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करवा रहा प्रशासन 

समस्त श्रमिकों का हो रहा पंजीयन व स्क्रीनिंग 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
सिवनी जिले के खवासा चेक पोस्ट में प्रतिदिन श्रमिकों का वाहनों एवं पैदल तथा अन्य माध्यमों से लगातार आवागमन हो रहा है। सीमावर्ती जिला होने से सिवनी जिले में बड़ी संख्या में श्रमिकों का अन्तर्राज्यीय खवासा चेकपोस्ट पहुंचे हैं।
लॉकडाउन घोषित तिथि से अब तक जिले के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों तथा अन्य प्रांतों के लगभग 2 लाख श्रमिक खवासा चेकपोस्ट में  पहुँचे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा चेकपोस्ट पर आने वाले प्रत्येक श्रमिकों की स्क्रिनिंग उपरांत, उनके भोजन तथा अन्य व्यवस्था के साथ ही उसे सुविधाजनक रूप से उसके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

चेकपोस्ट पर भोजन, पेयजल व टेंट की है व्यवस्था 

अन्तर्राज्यीय खवासा चेकपोस्ट में आने वाले श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन एवं स्क्रीनिंग उपरांत संबंधित को उसके गंतव्य स्थान तक पहुचांने हेतु सतत रूप से पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। वहीं चेकपोस्ट पर प्रवासी श्रमिकों की सुविधा के लिए भोजन, पेयजल तथा छाया हेतु टेंट आदि की व्यवस्था की गई है तथा जिले व राज्यवार वाहन व्यवस्था के साथ ही पंजीयन के पृथक-पृथक काउंटर बनाए गए हैं। 

एसडीएम व आरटीओ संभाल रहे जिम्मेदारी 

इस व्यवस्था का सुचारू संचालन एसडीएम कुरई श्री कामेश्वर चौबे के निर्देशन में किया जा रहा है तथा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री देवेश बाथम द्वारा सुव्यवस्थित वाहन व्यवस्था बनाई गई है। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण, रजिस्ट्रेशन एवं अन्य व्यवस्थाओं में संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिससे आने वाले श्रमिकों को सुविधा हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.