Type Here to Get Search Results !

40 किलोग्राम का अंतर सरगापुर साईलो खरीदी केंद्र में आ रहा

40 किलोग्राम का अंतर सरगापुर साईलो खरीदी केंद्र में आ रहा 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे है कि अनाज का एक एक दाना खरीदा जायेगा और प्रयास भी प्रशासन मुख्यमंत्री की बातों को पूरा करने के लिये प्रयास कर रहा है लेकिन खरीदी केंद्रों में मची भर्राशाही को भाजपा के विधायकों से अच्छा कोई नहीं बता सकता है क्योंकि भाजपा के विधायकों के द्वारा खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद ज्यादा गेंहू लेना, पंचनामा बनाना फटकार लगाना स्वत: बता रहा है कि आखिर खरीदी केंद्र में किसानों के साथ लूट खसोट की स्थिति क्या है?
सरगापुर साईलो खरीदी केंद्र में किसान जो अनाज बेचने के लिये किसान जा रहा है उसमें 40 किलोग्राम तक अंतर आ रहा है। हम आपको बता दे कि 28 अप्रैल को कमकासुर के किसान ने पहले अपने अनाज को धर्मकांटा में नपवाया तो वहां पर उसका वजन 7740 किलोग्राम आया लेकिन वहीं जब सरगापुर साईलो खरीदी केंद्र में वजन करवाया तो उसका वजन 7700 किलोग्राम आया है। अब धर्मकांटा की तुलाई सही है या सरगापुर साईलो खरीदी केंद्र की यह जांच करवाये तो ही सामने आ सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.