Type Here to Get Search Results !

8 बसों से 200 छात्रों को सिवनी किया रवाना, विद्यार्थियों ने माना आभार

8 बसों से 200 छात्रों को सिवनी किया रवाना, विद्यार्थियों ने माना आभार

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से सिवनी लौट रहे विद्यार्थी 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के प्रयास से सिवनी जिले के विद्यार्थी जो कि भोपाल में फंसे हुये अपने घर वापस आना चाह रहे थे लेकिन लॉकडाउन के चलने उन्हें साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में विद्यार्थियों को उन्हें अपने-अपने घरों तक वापस लाने में सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन द्वारा बस सुविधा के लिये प्रयास किया गया।
         
इसके लिये उन्होंने सिवनी जिले में पंजीयन कराने की मुहिम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुहिम भी चलवाया था। जानकारी मिलने पर भोपाल में फंसे हुये विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन करवाया और सोमवार को दोपहर में 1 बजे भोपाल से अपने जिला सिवनी के विभिन्न ब्लॉकों के लिये विद्यार्थीगण रवाना हुये। भोपाल में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल व खुजराहों सांसद श्री बी डी शर्मा ने विद्यार्थियों को बसों में रवाना किया।

सकुशल घर पहुंचने की दी शुभकामनायें 

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल और और खजुराहो सांसद श्री बी.डी. शर्मा ने सोमवार को भोपाल के  इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से सिवनी के छात्रों को बसों से रवाना किया।  भोपाल में रहकर अध्ययन करने वाले सिवनी, कुरई, केवलारी, बरघाट और लखनादौन के लगभग 200 छात्रों को 8 बसों के द्वारा सिवनी जिले में उनके घर भेजा गया है। मंत्री श्री पटेल ने छात्रों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें सकुशल घर पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दी । 

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान भी बस में मौजूद

मंत्री श्री कमल पटेल ने छात्रों के खाने-पीने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मंत्री श्री कमल पटेल ने बताया कि प्रत्येक बस में एक-एक पुलिस का जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से भेजा गया है। राज्य शासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई नि:शुल्क परिवहन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिये सभी छात्रों ने मंत्री श्री पटेल और और खजुराहो सांसद श्री शर्मा को धन्यवाद दिया और आभार माना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.