Type Here to Get Search Results !

वंचितों और मजबूरों की मदद करना हमारा प्रथम दायित्व है-दिनेश राय

वंचितों और मजबूरों की मदद करना हमारा प्रथम दायित्व है-दिनेश राय 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को नगरझर बाईपास से गुजर रहे श्रमिकों को भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा भोजन कराया गया।
इसके साथ ही अनेक श्रमिकों को चप्पले भी उपलब्ध कराई गई। आज के इस सेवा कार्य में भाजपा किसान मोर्चा की विशेष सहभागिता रही। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला संकट की घड़ी में मंत्री श्री लालू राय द्वारा दी गई है।

देश उनके साथ खड़ा है

कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुले मन और पूरे समर्पण से लोगों की मदद के लिए आगे आएं कोरोना काल में परेशान लोग राहत की बांट जोह रहें हैं। मदद की आस लगाए हुए हैं। उन्हें विश्वास दिलाना होगा कि देश उनके साथ खड़ा है। हम सब इस संकट की घड़ी में उनके साथ हैं और हर संभव के लिए तैयार हैं।

एक भारतीय नागरिक का कर्तव्य भी है

कार्यक्रम में पहुंचे सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि वंचितों और मजबूरों की मदद करना हमारा प्रथम दायित्व है। यह मानव सेवा की भावना से जुड़ा कार्य तो है ही एक भारतीय नागरिक का कर्तव्य भी है। मैं अपने श्रमिक भाइयों की हर संभव और हर मुमकिन मदद के लिए तैयार हूं।

सेवा सप्ताह के दौरान ये मौजूद 

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से, किसान मोर्चा के राकेश बैस, नवनीत ठाकुर, पप्पू सोनी, आसिष मानाठाकुर, भुवनेश कुल्हाड़े, विनायक शर्मा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा सुन्दर सनोडिया, किसान मोर्चा मंडल के अध्यक्ष  संतोष सिंह बघेल, बंडोल महेश जघेला, थान सिंग बघेल, सरपंच सिमारिया ठाकुर कृपाल सिंग, लकी राय, केवलारी से सचिन राजपूत, नीरज ठाकुर , रवि जंघेला, स्वप्निल उपाध्याय, पंकज गोस्वामी,नवीन वर्मन, भोजराज गुमास्ता, हेमंत विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.