Type Here to Get Search Results !

गृह-भेंट के दौरान बता रहे कोरोना से बचाव के उपाय

गृह-भेंट के दौरान बता रहे कोरोना से बचाव के उपाय

महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा अभियान 

सिवनी। गोंडवाना समय।

कोरोना महामारी के बचाव के लिए महिला बाल विकास विभाग अपनी सतत सेवाएं देते हुए घर घर जाकर बच्चों को गर्भवती धात्रीयों को ready-to-eat  प्रदाय कर रहा है। साथ ही कोरोनावायरस से बचाव के तरीके भी बताया जा रहा है।
           
सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग, जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी धुर्वे के मार्गदर्शन में सिवनी ग्रामीण 1 की समस्त कार्यकर्ता उपरोक्त कार्य करते हुए, घर में बैठकर कर लोगों को समझाइश दे रही हैं। 
           इसके साथ ही दवा वितरण, मास्क वितरण इत्यादि कार्य कार्यकतार्ओं द्वारा कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम लूघरवाड़ा में पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ताआें ने ग्रह भेट किया। कुपोषित बच्चों के घर पर सत्तू प्रदाय किया गया। इसके साथ उन्हें हाथ धुलने के तरीका एव कोरोना से बचाव के समस्त उपाय बताए जा रहे है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.