Type Here to Get Search Results !

खरीदी केंद्र में रखा गेंहू हुआ गीला

खरीदी केंद्र में रखा गेंहू हुआ गीला 

बेमौसम हुई बरसात से किसानों का हुआ नुकसान 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
हम आपको बता दे कि बीते कई वर्षों से यह देखने मेें आ रहा है कि बेमौसम वारिश हो रही है। जिसके कारण खरीदी केंद्रों में रखा अनाज सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण अनाज गीला हो जाता है। यहां तक स्थिति हो जाती है कि अनाज खरीदी केंद्रों में सड़कर अंकूरित भी होने लगता है।
     
 ऐसा अनेको बार हो चुका है लेकिन इसके बाद भी पता नहीं क्यों सरकार, शासन-प्रशासन द्वारा अनाज को सुरक्षित रखने के लिये प्रबंध नहीं किया जाता है इसके पीछे क्या कारण यह जिम्मेदारों को पता है। ऐसी स्थिति बार-बार निर्मित होने के बाद भी सुधार नहीं किये जाने के पीछे क्या कारण है।

कान्हीवाड़ा क्षेत्र में अनाज हुआ गीला 

कान्हीवाड़ा क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण बुधवार 13 मई 2020 को किसानों का गेहूं अत्याधिक मात्रा में भीग गया है। कान्हीवाड़ा क्षेत्र के डिवठी, जोरावारी, हिनोतिया, छुई आदि केंद्रों में प्रभारियों के द्वारा खरीदी बंद कर दी गई है।
           
वहीं डिवठी केंद्र के खरीदी केंद्र प्रभारी को निलंबन के कारण कर्मचारियों ने खरीदी बंद कर दिया है। जिस कारण से किसानों का गेहूं वर्षा होने के कारण आज भीग कर गीला हो गया है। क्षेत्रिय किसानों ने खरीदी केंद्रों में रखे हुये गेंहू के संबंध में उचित कार्यवाही के लिये कलेक्टर से आग्रह किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.