Type Here to Get Search Results !

पीड़ित मानवता की सेवा ही परम धर्म है- बिसेन

पीड़ित मानवता की सेवा ही परम धर्म है- बिसेन 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
भाजपा द्वारा आज नगझर बाईपास में एक हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया गया। जबकि बालाघाट से पैदल पहुंचे 29 मजदूर भाइयों को चप्पलें उपलब्ध कराई गई साथ ही उनके लिए बस की व्यवस्था की जाकर कटनी एवं इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन द्वारा दी गई। 

यह हमारा राष्ट्रीय, मानवीय और सामाजिक कर्तव्य है

मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम में रविवार को सांसद ढाल सिंह बिसेन भी उपस्थित रहे। डाक्टर बिसेन ने कहा कि हम कोरोना को लेकर जिस संकट काल से गुजर रहे हैं उसमें पीड़ित मानवता की सेवा ही परम धर्म है। प्रवासी श्रमिक अपने-अपने घरों में पहुंचने के लिए व्याकुल हैं, प्रदेश शासन अपनी ओर से व्यवस्थाएं कर रहा है। इसके बावजूद अनेक लोग पैदल ही निकल पड़े हैं। हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए अपना हाथ बढ़ाना होगा। यह हमारा राष्ट्रीय, मानवीय और सामाजिक कर्तव्य है।

जिस पर श्रमिकों ने सभी का अश्रुपूरित आभार भी व्यक्त किया

सेवा सप्ताह में भोजन की व्यवस्था देख रहे जिला मंत्री श्री लालू राय ने बताया कि यहां से गुजर रहे 29 श्रमिकों का एक जत्था इलाहाबाद एवं कटनी के पास ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घरों में पहुंचने के लिए बालाघाट से कंजई होते हुए गुजर रहा था। यहां उन्हें रोककर भोजन पानी उपलब्ध कराया गया। साथ ही उन्हें चप्पलें भी प्रदान की गई। इस अवसर पर सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन द्वारा जिला प्रशासन से बात कर उनके लिए बस की व्यवस्था की गई। जिस पर श्रमिकों ने सभी का अश्रुपूरित आभार भी व्यक्त किया।

एक हजार प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया गया

श्री अग्रवाल ने बताया कि बताया कि रविवार को शाम तक लगभग एक हजार प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा बच्चों को बिस्किट एवं चॉकलेट भी बांटी गई। आज के इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम में प्रमुख रुप से। पूर्व महामंत्री संतोष नगपुरे, विधि प्रकोष्ठ के विनोद सोनी , भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, संजू मिश्रा, समीर अग्रवाल, शिव सनोडिया, हरीश तिवारी, चंचलेस साहू, पप्पू सोनी, पंकज बिसेन, युवराज राहंगडाले, दीपक नगपुरे, राहुल पांडे, विक्रांत दुबे, आशीष मानाठाकुर, तुलेष डहरवाल, मनोज गौतम, खुसेन्द्र पवार, अंचल चौरसिया, शुभम राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। जबकि युवा मोर्चा की सहभागिता भी प्रमुख रूप से रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.