Type Here to Get Search Results !

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिये विशेष डॉक्टर की व्यवस्था के निर्देश

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिये विशेष डॉक्टर की व्यवस्था के निर्देश 

कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम औचक निरीक्षण

सिवनी। गोंडवाना समय। 
कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग द्वारा शुक्रवार 29 मई को वृद्धाश्रम सिवनी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। उन्होंने निवासरत बुजुर्गों से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही उनकी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री श्यामबीर सिंह एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग श्री विरेंद्र बघेल की उपस्थिति रही।

रैम्प का निर्माण व टीवी की व्यवस्था के दिये निर्देश 

कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने अधिकारियों को निवासरत बुजुर्गों की स्वास्थ्य एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने तथा वृद्धाश्रम के लिए विशेष डॉक्टर की व्यवस्था के निर्देश दिए। इसी तरह नवीन भवन में रैम्प के निर्माण किये जाने  एवं निवासरत बुजुर्गों के लिए टीवी की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। 

उद्यान के कार्यों में बुजुर्गों का रखा जाये विशेष ध्यान 

इसके साथ ही वृद्धाश्रम के सामने प्रगतिरत उद्यान कार्यो में बुजुर्गों की सुविधा का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने उपसंचालक श्री बघेल को निवासरत बुजुर्गों की सुविधा के लिए अन्य आवश्यक सामग्री के लिए भी प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.