Type Here to Get Search Results !

औरंगाबाद हादसे में मृत श्रमिकों के शव को लाने की गई ट्रेन की व्यवस्था

औरंगाबाद हादसे में मृत श्रमिकों के शव को लाने की गई ट्रेन की व्यवस्था 

उनके गृह ग्राम तक लाने की गई ट्रेन की व्यवस्था

भोपाल। गोंडवाना समय।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद में हुए हृदय विदारक ट्रेन हादसे में मध्यप्रदेश के मृत 16 श्रमिकों के शव को मध्यप्रदेश लाने के संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और रेल मंत्री से बात कर ट्रेन की व्यवस्था करवाई है। मृत श्रमिकों के शव ट्रेन से जबलपुर लाये जा रहे हैं। जबलपुर से इनके शव उनके गृह स्थान भेजे जायेंगे। ट्रेन औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से 8 मई को शाम 7 बजे रवाना हो रही है।

शोकाकुल परिवार के साथ मैं और मेरी पूरी सरकार साथ खड़ी है

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औरंगाबाद पहुँचे राज्य सरकार के दल से टेलीफोन पर चर्चा कर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने घायल व्यक्तियों की सहायता के लिये एक-एक लाख रुपए देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दुर्घटना में दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस दु:खद घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला नहीं समझे, मैं और मेरी पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है। 

औरंगाबाद दुर्घटना में मृत श्रमिकों के नाम

1. श्री धन सिंह गोंड़ जिला शहडोल 
2. श्री निरवेश सिंह गोंड़ जिला शहडोल 
3. बुद्धराज सिंह गोंड़ जिला शहडोल 
4. श्री अच्छे लाल सिंह जिला उमरिया 
5. श्री रबेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल 
6. श्री सुरेश सिंह कोल जिला शहडोल 
7. श्री राजबोहरम पारस सिंह जिला शहडोल 
8. श्री धर्मेन्द्र सिंह गोंड़ जिला शहडोल 
9. श्री बिगेंद्र सिंह चैन सिंह जिला उमरिया 
10. श्री प्रदीप सिंह गोंड़ जिला उमरिया 
11. श्री सन्तोष नापित 
12. श्री बृजेश भईयादीन जिला शहडोल 
13. श्री मुनीम सिंह शिवरतन सिंह जिला उमरिया 
14. श्री दयाल सिंह जिला शहडोल 
15. श्री नेमशाह सिंह जिला उमरिया 
16. श्री दीपक सिंह अशोक सिंह गोंड़ जिला शहडोल ।

हादसे में एक हुये घायल और तीन रहे सुरक्षित 

हादसे में श्री सज्जन सिंह माखन सिंह धुर्वे जिला मंडला घायल हुए हैं। हादसे में श्री इंद्रलाल कमल सिंह धुर्वे जिला मंडला, श्री वीरेन्द्र सिंह चेन सिंह गौर जिला उमरिया और शिवमानसिंह हिरालाल गौर जिला शहडोल सुरक्षित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.