Type Here to Get Search Results !

सिवनी कलेक्टर का तबादला, बुरहानपुर के बने कलेक्टर

सिवनी कलेक्टर का तबादला, बुरहानपुर के बने कलेक्टर

डॉ फटिंग राहूल हरिदास सिवनी कलेक्टर 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
राज्य शासन ने भाप्रसे अधिकारियों का स्थानांतरण किया है इसके तहत सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढायच का भी स्थानांतरण कर उन्हें बुराहनपुर का कलेक्टर बनाया गया है। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के तहत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह अढायच एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक दोनो की प्रशासनिक सुझबुझ से सिवनी जिले में चाक चौबंध व्यवस्था संचालित है। इसके तहत सिवनी जिला अभी तक ग्रीन जोन में शामिल है। कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मरीज अभी तक सिवनी जिले में नहीं मिला है। 

अब सिवनी में होंगे डॉ फटिंग राहूल हरिदास कलेक्टर

राज्य शासन ने भाप्रसे अधिकारियों के स्थानांतरण के डॉ फटिंग राहूल हरिदास (2012) अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गांरटी परिषद भोपाल तथ अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (अतिरिक्त प्रभार) को सिवनी कलेक्टर बनाया गया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.