Type Here to Get Search Results !

भोजन पानी और विश्राम की समुचित व्यवस्था करना हमारा उत्तरदायित्व-आलोक दुबे

भोजन पानी और विश्राम की समुचित व्यवस्था करना हमारा उत्तरदायित्व-आलोक दुबे

सिवनी। गोंडवाना समय।
यह देश का सबसे बड़ा और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है। बड़ी संख्या में श्रमिक भाई यहां से अपने गंतव्य की ओर गुजर रहे हैं। उनके भोजन पानी और विश्राम की समुचित व्यवस्था करना हमारा उत्तरदायित्व है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारे कार्यकर्ता इस पवित्र सेवा कार्य में तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं। इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा मंगलवार को नगझर बाईपास में श्रमिकों को भोजन उपलब्ध कराए जाने हेतु भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्य में भोजन वितरण के दौरान कही गई।

हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के है अनुयायी

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर ने कहा कि हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अनुयायी हैं। उन्होंने समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति की सेवा को ही श्रेष्ठ सेवा कार्य माना था। आज जो संकट का समय चल रहा है उससे हमारी श्रमिक भाई व्याकुल और परेशान हैं। उन को भोजन कराना और यदि कोई श्रमिक भाई पैदल चल रहा हो तो उसके लिए वाहन की व्यवस्था करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रदेश सरकार ने इस कार्य का बीड़ा उठाया है। हमें इसमें सहभागी बनना और जरूरतमंद की मदद करना है।

1000 लोगों को कराया गया भोजन

कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे भाजपा की जिला मंत्री श्री लालू राय ने बताया कि मंगलवार को लगभग 1000 लोगों को भोजन कराया गया। इसके साथ ही अनेकों श्रमिकों को चप्पलें दी गई। भोजन वितरण कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपनी सहभागिता निभाते हुए मोर्चा अध्यक्ष श्री किशोरी द्वारा 50 किलो हलवा बनवाया गया। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से 100 जोड़ी चप्पले भी श्रमिक बंधुओं के लिए भेंट की।

ये रहे मौजूद

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी, संतोष अग्रवाल, पूर्व नपाध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी, किशोर सोनी, गजानंद पंचेस्वर विनोद सोनी, संतोष नगपुरे, संजय पप्पू सोनी, समीर अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पार्षद अभिषेक दुबे, कमल अग्रवाल, सुनील रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं श्रमिकों को भोजन पानी उपलब्ध कराने में अपना सहयोग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.