Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस को कमजोर करने गुटबाजी बढ़ा रहे रजनीश सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष को किया दरकिनार

कांग्रेस को कमजोर करने गुटबाजी बढ़ा रहे रजनीश सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष को किया दरकिनार 

स्वागत कार्यक्रम के बैनर, पोस्टर व विज्ञापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीर गायब 

सिवनी। गोंडवाना समय। 
अपने पिता स्व. ठाकुर हरवंश सिंह की राजनैतिक पहुंच के बल पर राजनीति करने वाले ठाकुर रजनीश सिंह अपनी दूसरी बार की विधायकी को बचा पाने में कामयाब नहीं हो पाये या यह कहें कि अपने पिता की मजबूत राजनैतिक विरासत को सुरक्षित रखने में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के कारण वे सफल नहीं हो पाये।
         वहीं अपने स्व. पिता की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं से मधुर संबंध के चलते उन्हें सेवा दल मध्य प्रदेश का मुख्य संगठक का पद से नवाजा गया है ताकि कांग्रेस को अनुशासन के साथ मजबूत किया जा सके लेकिन अपने ही गृह जिले में सेवा दल का मुख्य संगठक बनने के बाद गुटबाजी को बढ़ाते हुये कांग्रेस को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
         
शनिवार 18 जुलाई को सेवा दल प्रदेश के मुख्य संगठक बनने के बाद उनका स्वागत सत्कार के कार्यक्रम में कांग्रेस में गुटबाजी को बढ़ावा देने के साथ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को दरकिनार करवाये जाने का स्पष्ट नजारा दिखाई दिया जो कि राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

संगठन में बढ़ा रहे आपसी विवाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं दिया तव्वजों

सिवनी जिले में कांग्रेस की स्थिति संगठन के मामले में राजकुमार खुराना के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद एवं मध्य प्रदेश मेें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मजबूत हुई थी। वहीं मध्य प्रदेश में सरकार बदलने के बाद अब विपरीत परिस्थितियों में कांगे्रस संगठन में एकता और मजबूती की जहां सख्त आवश्यकता है तो वहीं कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बनने के बाद ठाकुर रजनीश सिंह अपने ही जिले में कांग्रेस को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।
           
           इनमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना की तस्वीर बैनर पोस्टरों में नजर नहीं आ रही थी। राजनैितक गलियारों में यही चर्चा चल रही है कि कहीं ठाकुर रजनीश सिंह के इशारे पर उनके समर्थकों ने जानबूझकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीर को बैनर पोस्टर में स्थान नहीं दिया है। वहीं सत्ता के जाने के बाद कांग्रेस संगठन में आपसी विवाद व जिला कांग्रेस अध्यक्ष को तव्वजों नहीं दिये जाने विपक्षी भाजपाई खूब चटखारे ले रहे है।
शनिवार को जब सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक के रूप में सिवनी जिला सहित जिला मुख्यालय में स्वागत-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बैनर पोस्टर पूरे सिवनी शहर में लगाये गये थे यहां तक समाचार पत्रों में विज्ञापन भी जारी किया गया था। इसकी जानकारी भी सेवा दल के प्रदेश मुख्य संगठक ठाकुर रजनीश सिंह को भी थी क्योंकि उक्त बैनर पोस्टर कार्यक्रम के पहले से सोशल मीडिया में बायरल हो रहे थे।

जल्द ही कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन में सिवनी आ सकते है कमल नाथ 

जहां सिवनी जिले में कांग्रेस को कमजोर करने की कवायद सेवा दल के मुख्य संगठक ठाकुर रजनीश सिंह ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष को अपने समर्थकोें के माध्यम से दरकिनार करवाकर आपसी विवाद को बढ़ाना प्रारंभ कर दिया है।
           वहीं हम आपको बता दे कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार ने अध्यक्ष बनने के बाद वर्षों से यहां वहां 
भटकने वाला कांग्रेस कार्यालय के लिये स्थाई व्यवस्था बनाकर कांग्रेस भवन का निर्माण कार्य को प्रारंभ से लेकर पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।
           वहीं  पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सिवनी जिला कांग्रेस भवन का उद्घाटन करने के लिये सिवनी में जल्द आ सकते है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो वे 23 जुलाई 2020 को या जल्द ही आगामी समय में सिवनी मुख्यालय में कांग्रेस भवन का उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत कर सकते है। वहीं इसके पहले सिवनी जिले में कांग्रेस अध्यक्ष को दरकिनार किये जाने को लेकर सेवा दल के मुख्य संगठन ठाकुर रजनीश सिंह ने अपने समर्थकों के माध्यम से हवा देने का प्रयास प्रारंभ कर दिया है। 

कांग्रेस को किया मजबूत, स्थायी भवन में निभाया महत्वपूर्ण भूमिका 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमल नाथ को बनाये जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना को बनाया गया था। इसके बाद राजकुमार खुराना ने सिवनी जिले में कांग्रेस संगठन में मजबूती लाने का प्रयास किया।
           राजकुमार खुराना ने अध्यक्ष बनने के बाद जिला, ब्लॉक, मोर्चा संगठन, मंडलम, सेक्टर से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर टीम खड़ी किया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस कार्यालय जो कि स्वयं यहां वहां भटक रहा था।
         जो कांग्रेस का अध्यक्ष बनता तो वह अपने हिसाब से किराये के भवन पर कांग्रेस कार्यालय को संचालित करता था। जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी का अध्यक्ष बनने के बाद राजकुमार खुराना ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को स्थायित्व प्रदान करने के लिये दृढ़इच्छा शक्ति के साथ कांग्रेस भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया और आज कांग्रेस भवन बनकर पूर्ण रूप से तैयार भी है। 

सिवनी विधानसभा चुनाव में भीतरघात के बाद भी अच्छा परिणाम लाया 

वहीं यदि देखा जाये तो बीते 30 वर्षों से जहां कांग्रेस सिवनी विधानसभा चुनाव के परिणाम में शर्मनाक हार की स्थिति रहती थी, उसे बीते विधानसभा के चुनाव में मजबूत स्थिति में लाने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने भरसक प्रयास किया था।
        जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं टिकिट के दावेदारी में शामिल थे लेकिन उन्हें विधानसभा की टिकिट नहीं मिली थी इसके बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन का काम ईमानदारी से करते हुये विधानसभा प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल के समर्थन में काम करते हुये अच्छी स्थिति बनाया था।
         वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में गुटबाजी में माहिर कुछ कांग्रेसी नेता जिन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाया है उनके द्वारा मोहन सिंह चंदेल के चुनाव में भीतरघात करते हुये पार्टी को नुकसान पहुंचाया था। विधानसभा चुनाव के दौरान इस मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सिवनी विधानसभा के चुनाव में अभद्रता के साथ जमकर वाद-विवाद भी हुआ था। इसके बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने चुनाव को बिना विवाद के संपन्न करायाथा। 

वरिष्ठ नेताओं की कृपा से पद पाने वाले कांग्रेस को कर रहे कमजोर 

कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक ठाकुर रजनीश सिंह के नगर आगमन पर जिला कांग्रेस द्वारा उनके स्वागत-सत्कार में लगने वाले अखबारों के विज्ञापनों व बैनर, पोस्टरों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की फोटो पूरी तरह से गायब रही यह चर्चा का विषय बन गया है।
       जिला कांग्रेस की जड़ों में मठा डालने वाले ऊपर बैठे नेताओं से मिलकर प्रदेश के पद पाने वाले नेता यदि ऐसे ही जिले में कांग्रेस में आपसी विवाद व गुटवाजी को हवा देते रहे तो सिवनी में जिला कांग्रेस को कमजोर  होने से कोई नहीं बचा सकता है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.