Type Here to Get Search Results !

13 कोरोना पॉजिटिव सिवनी जिले में मिले

13 कोरोना पॉजिटिव सिवनी जिले में मिले

अब तक 195 में से 107 हुये ठीक 

सिवनी। गोंडवाना समय। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि रविवार की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमे धनोरा विकास खंड के ग्राम हर्रई के 3 व्यक्ति क्रमश: 47 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष एवं 13 वर्षीय बालक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। केवलारी मुख्यालय के 4 व्यक्ति क्रमश: 50 वर्षीय महिला एवं 24 वर्षीय युवक ,40 वर्षीय पुरुष एवं 30 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। 

लखनादौन के वार्ड 03 के 70 वर्षीय वृद्ध के साथ ही सिवनी नगरीय क्षेत्र के 4 व्यक्ति क्रमश: दुर्गा चौक का 27 वर्षीय युवक, गुरुनानक वार्ड के 50 वर्षीय पुरुष एवं 38 वर्षीय महिला तथा नेहरू रोड के 32 वर्षीय पुरुष शामिल है। एवं कान्हीवाड़ा चुटका की 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव पायी गयी हैं। वही विगत दिवस 3 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुँचे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 8283 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 195 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 107 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । वर्तमान में जिला चिकित्सालय सिवनी के डिडिकेटेड कोविड़ केयर सेंटर में 77, नागपुर मेडिकल में 3 तथा छिंदवाड़ा मेडिकल में 4 मरीज उपचारार्थ हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.