Type Here to Get Search Results !

लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए आज सभी लोगों को एकजुट होना होगा

लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए आज सभी लोगों को एकजुट होना होगा

भोपाल। गोंडवाना समय। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश में कमलनाथ ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए आज सभी लोगों को एकजुट होना होगा। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया की वे सच्चाई को पहचानें और सच्चाई का साथ देने का संकल्प लें। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि 15 माह के अल्प समय में मेरी सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया और सस्ती बिजली दी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की 17 दिसम्बर 2018 को शपथ और 20 मार्च 2020 को इस्तीफा देने के बीच उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में सिर्फ 15 माह ही काम करने का समय मिला। इतने अल्प समय में उनकी सरकार ने बड़े फैसले लिए इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज पहले और दूसरे चरण में माफ किया। तीसरे चरण में 1 जून 2020 से लगभग 5 लाख किसानों की कर्ज माफी का प्रावधान किया।

निवेश तभी प्रोत्साहित होता है जब विश्वास का माहौल हो

प्रदेश का नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिये उद्योग जगत का निवेश के लिये विश्वास बनाने का प्रयास किया। मेरा मानना है की निवेश तभी प्रोत्साहित होता है जब विश्वास का माहौल हो। निवेश बढ़ने से नौजवानों को रोजगार मिलता हैं और आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं। कमलनाथ ने कहा मध्यप्रदेश की एक नयी पहचान और प्रोफाइल बने इसके लिये एक नयी शुरूआत की। हमारे प्रदेश की पहचान माफिया और मिलावटखोर बन गए थे, इनके खिलाफ मेरी सरकार ने सख्ती से अभियान चलाया। 15 माह की अपनी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए नाथ ने कहा की आम उपभोक्ताओं को 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली, किसानों को सिंचाई पंप लगाने और बिजली कनेक्शन की राशि कम करने, कन्या विवाह की राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपए करने और बुजुर्गों की पेंशन राशि 300 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए करने का निर्णय लिया, जिसका लोगों को लाभ भी मिला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.