Type Here to Get Search Results !

19 कोरोना के नए मरीज मिलें, वही 8 हुए डिस्चार्ज

19 कोरोना के नए मरीज मिलें, वही 8 हुए डिस्चार्ज

कोरोना के 117 एक्टिव केस


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शुक्रवार की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमें छपारा मुख्यालय की 30 वर्षीय महिला एवं 75 वर्षीय पुरुष, ग्राम बेरबन्द की 25 वर्षीय महिला, घुनई के 29 वर्षीय पुरुष, अंजनिया की 4 वर्षीय बालिका, डुंगरिया की 30 वर्षीय महिला, गोपालगंज के 45 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला तथा जनता नगर की 70 वर्षीय, 42 वर्षीय एवं 55 वर्षीय तथा 35 वर्षीय क्रमश: 4 महिलाएं तथा ग्राम खमरिया की 22 महिला पॉजिटिव पायी गयी हैं।

        इसी तरह धनोरा विकासखंड के सुनवारा के 50 वर्षीय पुरुष एवं 8 वर्षीय बालक, लखनादौन वार्ड- 2 का 50 वर्षीय पुरुष बरघाट गोंडेगाव की 28 वर्षीय महिला एवं सिवनी नगरीय क्षेत्र की 67 वर्षीय पुरुष एवं दादू मोहल्ला का 17 वर्षीय बालक पॉजिटिव पाये गए हैं। वही विगत दिवस 8 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णत: स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं।

272 मरीज पूरी तरह स्वस्थ 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 14352 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 395 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 272 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 117 एक्टिव केस हैं। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.