Type Here to Get Search Results !

44 कोरोना के नए मरीज मिलें, सिवनी जिले में 258 एक्टिव केस

44 कोरोना के नए मरीज मिलें, सिवनी जिले में 258  एक्टिव केस

82 मरीज होम क्वारेंटीन


सिवनी। गोंडवाना समय। 

कोरोना वायरस संक्रमण से शिकार हुये मरीजों की संख्या बीते 3 दिनों से अत्याधिक बढ़ती जा रही है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 44  नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। 

लखनादौन विकासखंड में ये मिले 

जिसमें लखनादौन विकासखण्ड के क्रमश: 65 वर्षीय, 55 वर्षीय, 37 वर्षीय, 60 वर्षीय क्रमश: चार महिलाऐं एवं 14 वर्षीय बालक तथा 30 वर्षीय, 26 वर्षीय, 35 वर्षीय, 33 वर्षीय, 50 वर्षीय, 45 वर्षीय, 19 वर्षीय तथा  66 वर्षीय पुरूष सहित कुल आठ पुरूष कोरोना पॉजिटिव मिले है। 

सिवनी विकासखंड में ये मिले 

सिवनी मुख्यालय के डूण्डासिवनी का 46 वर्षीय एवं 21 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय तथा 27 वर्षीय महिला, अकबर वार्ड का 42 वर्षीय पुरूष, राजपूत कालोनी का 37 एवं 30 वर्षीय पुरूष, सुनारी मोहल्ला का 35 वर्षीय पुरूष, भैरोगंज की 53 वर्षीय महिला एवं 52 वर्षीय पुरूष, दुगार्चौक का 45 वर्षीय पुरूष एवं 67 वर्षीय महिला, बरघाट नाका का 21 वर्षीय पुरूष, काली चौक की 26 वर्षीय युवती, आजाद वार्ड का 71 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम मेली का 29 वर्षीय पुरूष मिले है। 

कुरई, घंसौर, केवलारी, बरघाट, छपारा में मिले पॉजिटिव 

इसके साथ ही कुरई विकासखण्ड के ग्राम बिछुआमाल की 18 एवं 16 वर्षीय युवती, ग्राम हरदुली की 32 वर्षीय महिला तथा घंसौर विकासखण्ड के ग्राम केवलारी का 22 वर्षीय युवक, केवलारी विकासखण्ड के ग्राम उगली का 50 वर्षीय पुरूष, ग्राम चिरचिरा का 32 वर्षीय पुरूष, केवलारी की 24 वर्षीय महिला, ग्राम घुड़सार का 32 वर्षीय पुरूष एवं बरघाट मुख्यालय का 42 वर्षीय एवं 37 वर्षीय पुरूष तथा ग्राम अमुरला की 40 वर्षीय महिला एवं छपारा विकासखण्ड के ग्राम गुंदरई 50 वर्षीय पुरूष, छपाराखुर्द का 25 वर्षीय युवक, ग्राम जामुनपानी की 38 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। 

670 में 405 हुये ठीक 

वहीं विगत दिवस 25 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णत: स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 16812 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 670 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 405  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 258 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 82 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.