Type Here to Get Search Results !

47 कोरोना के तो सिवनी शहर में 37 नए मरीज मिलें, 280 हुये एक्टिव केस

47 कोरोना के तो सिवनी शहर में 37 नए मरीज मिलें, 280 हुये एक्टिव केस

123 मरीज होम क्वारेंटीन, 23 हुये डिस्चार्ज 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

सिवनी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट ने बीते बीते 3 दिनों 40 के पार का आंकड़ों को पकड़ कर रखा हुआ है। इससे सिवनी जिले में कोरोना के एक्टिव की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। यही कारण है कि अब जिले में 280 एक्टिव हो गये है। उक्त जानकारी देते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

सिवनी नगर में पहली बार मिले 37 कोरोना पॉजिटिव 



जिसमें सिवनी मुख्यालय के पुलिस लाईन का 31 वर्षीय पुरूष, महामाया वार्ड की 32 एवं 58 वर्षीय महिला, अम्बेडकर वार्ड का 60 वर्षीय पुरूष, 61 वर्षीय महिला, अपर बैनगंगा कालोनी का 61 वर्षीय पुरूष, बारापत्थर का 26 वर्षीय एवं 68 वर्षीय पुरूष, सूफी नगर का 35 वर्षीय पुरूष, भैरोगंज का 58 वर्षीय पुरूष, एकता कालोनी की 11 वर्षीय बालिका, 43 वर्षीय महिला एवं 50 वर्षीय पुरूष, शुक्रवारी का 35 वर्षीय पुरूष एवं 48 वर्षीय महिला, बड़ी पुलिस लाईन का 26 वर्षीय पुरूष, महावीर वार्ड की 45, 54 एवं 32 वर्षीय, क्रमश: तीन महिलाऐं, 40 वर्षीय तथा 50 वर्षीय पुरूष, द्वारका नगर की 2 वर्षीय बालिका, राजपूत कालोनी का 35 वर्षीय, 64 वर्षीय पुरूष एवं 47, 62 तथा 72 वर्षीय क्रमश: तीन महिला, दुगार्चौक का 64 वर्षीय पुरूष एवं 54 तथा 60 वर्षीय महिला, ज्यारत नाका की 63 वर्षीय महिला एवं 72 वर्षीय पुरूष, आजाद वार्ड का 32 वर्षीय पुरूष, महावीर वार्ड का 45 वर्षीय पुरूष, केसरी वार्ड की 56 वर्षीय महिला, ग्राम नगझर का 28 वर्षीय युवक, डूण्डासिवनी का 39 वर्षीय पुरूष कुल 36 संक्रमित मरीज मिले है। 

घंसौर छोड़कर सभी ब्लॉक में मिले संक्रमित मरीज 

इसके साथ ही ग्राम कान्हीवाड़ा की 25 वर्षीय महिला, ग्राम भोमा की 65 वर्षीय महिला तथा 23 वर्षीय पुरूष, लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम आदेगांव की 57 वर्षीय एवं 35 वर्षीय महिला, छपारा विकासखण्ड के ग्राम डुंगरिया का 35 वर्षीय पुरूष, कुरई विकासखण्ड की 51 वर्षीय महिला, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम गुदमा की 24 वर्षीय महिला, केवलारी विकासखण्ड के ग्राम सिंघोड़ी का 43 वर्षीय पुरूष, धनौरा मुख्यालय का 36 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं विगत दिवस 25 मरीजों को उपचार उपरांत पूर्णत: स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया हैं। 

430  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 17142 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 717 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 430  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 280 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 123 मरीज होम क्वारेंटीन में हैं जिनकी सतत निगरानी कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से की जा रही है।    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.