Type Here to Get Search Results !

9 सिवनी नगर व 5 ग्रामीण क्षेत्र में मिले कोरोना पॉजिटिव

9 सिवनी नगर व 5 ग्रामीण क्षेत्र में मिले कोरोना पॉजिटिव 

14 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से 76 हुये एक्टिव केस 


सिवनी। गोंडवाना समय।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की रविवार की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र भैरोगंज का 59 वर्षीय पुरुष, जनता नगर की 31 वर्षीय महिला, किदवई वार्ड का 40 वर्षीय पुरूष, सिंधी कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला, मंगलीपेठ का 61 वर्षीय पुरुष, आजाद वार्ड का 24 वर्षीय पुरुष, आचीर्पुरम का 50 वर्षीय पुरुष, अकबर वार्ड का 68 वर्षीय पुरुष तथा गंगानगर मरझोर की 57 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। इसी तरह बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं 11 का 37 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम जवारकाठी का 32 वर्षीय पुरुष, धनोरा विकासखण्ड के ग्राम खिरखिरी का 29 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला तथा घंसौर का 56 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं। 

314 में से 232 हुये ठीक 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 12887 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 314 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 232 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 76 एक्टिव केस हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.