Type Here to Get Search Results !

7 नए मरीज मिले, 46 एक्टिव केस, 43 मरीज होंम कोरोनटाइन

7 नए मरीज मिले, 46 एक्टिव केस, 43 मरीज होंम कोरोनटाइन 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बरघाट के ग्राम पोनिया में 2, लखनादौन मुख्यालय में 2, घंसौर के खैरीकला में 1, केवलारी के ग्राम छुई में 1 तथा सिवनी नगरीय क्षेत्र की आधुनिक कॉलोनी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज सहित कुल 7 नये पॉजिटिव केस मिले है। 

वही 3 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 41848 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1349 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1294 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 46 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 43 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.