Type Here to Get Search Results !

घायलों को समय पर उपचार के लिये चिकित्सालय पहुंचाने में 100 डायल बन रही मददगार

घायलों को समय पर उपचार के लिये चिकित्सालय पहुंचाने में 100 डायल बन रही मददगार  




सिवनी। गोंडवाना समय। 

ग्राम डुगंरिया चीचबंद रोड पुलिस थाना डूण्डासिवनी के पास सिवनी से ग्राम कटेगांव थाना कान्हीवाड़ा की ओर जा रहे एवं ग्राम केसला थाना बरघाट से डुगंरिया की ओर आ रहे दो पहिया वाहन अचानक आपस में टकराने से दोनों दो पहिया वाहन पर सवार दशरथ बिसेन उम्र 26 वर्ष एवं उमाशंकर श्रीवेल उम्र 25 वर्ष निवासी केसला थाना बरघाट, राज इनवाती उम्र 20 वर्ष और जय सिंह धुर्वे निवासी कटेगांव थाना कान्हीवाड़ा चारो लोग गंभीर रूप से घायल हुये। उक्त दुघर्टना जो कि 17 दिसंबर को शाम के समय लगभग 7 बजे के आसपास की है।




जैसे ही इसकी सूचना डायल भोपाल 100 कंट्रोल रूम को मिली वैसे ही उनके द्वारा सिवनी डायल 100 को सूचना भेज गई दी गई वहीं दुघर्टना की सूचना मिलते ही सिवनी डायल 100 पायलट वीरेन्द्र उइके एवं आरक्षक 647 अनिल कुमार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर डायल 100 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल सिवनी में ले जाकर भर्ती कराया गया। जिससे घायलों को सही समय पर उपचार मिला। 


छिड़िया पलारी में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल 


थाना डूंडा सिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत छिड़िया पलारी में 18 दिसम्बर दिन शुक्रवार को शाम 4.45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में बेहोश पड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी ग्रामवासियों द्वारा भोपाल डायल 100 कंट्रोल रूम को दी गयी व भोपाल डायल 100 कंट्रोल रूम द्वारा सिवनी डायल 100 को सूचना दी गयी। वहीं सूचना मिलते ही डायल 100 पायलट वीरेंद्र उइके व आरक्षक 57 धूपलाल नेताम द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिससे घायल को उपचार सिवनी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा समय पर मिलने में 100 डायल की भूमिका रही। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.