Type Here to Get Search Results !

सीसीटीव्ही में दिखा टोल प्लाजा का दर्दनाक हादसा, 5 मृत

सीसीटीव्ही में दिखा टोल प्लाजा का दर्दनाक हादसा, 5 मृत


सिवनी। गोंडवाना समय।

सिवनी जिले के बंडोल थाने के अंतर्गत ग्राम अलोनिया टोल नाके पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक तेज रफ्तार का अनियंत्रित होकर टैंकर के पीछे जा टकराई, जिसमें 5 लोगों की मृत्यू हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल है। सभी यात्री कर्नाटक निवासी बताए जा रहे हैं। मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर बने टोल प्लाजा में एक तेज रफ्तार कार टैंकर के पीछे टकरा गई।
        


जिसमें महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं घायलों का उपचार जारी है बताया जाता है कि यह सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी जिस कारण वह अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा में खड़े टैंकर में जा टकराई। जिसके कारण कार में सवार 7 लोगों में से 5 लोगों की मृत्यू हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने ही बण्डोल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी एवं कार सवार यात्रियों के पास से प्राप्त मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की मदद से पारिवारिक सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.