Type Here to Get Search Results !

8 दिसंबर को किसानों के पक्ष में गोंगपा ने किया भारत बंद का आहवान

8 दिसंबर को किसानों के पक्ष में गोंगपा ने किया भारत बंद का आहवान 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समर्थन


छत्तीसगढ़/मध्य प्रदेश। गोंडवाना समय। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरू तुलेश्वर मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव तिरू श्याम सिंह मरकाम एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष तिरू हरताप शाह लिगाम ने बताया कि देश में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विरोध में एवं किसानों पर अन्याय, अत्याचार, शोषण करने के लिये पूंजीपतियों के ईशारे पर कृषि कानून पारिता कराया जाकर किसानों पर थोपा गया है।

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग कर रहे किसान 

कृषि कानून का किसानों द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में बीते लगभग 10 दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। शुरूआत में किसानों को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिये पुलिस व सेना की ताकत झौंकते हुये रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर, कड़कड़ाती ठंड में पानी की बौछार, आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज सहित सभी तरह के प्रयोग किये गये लेकिन किसानों को वे दिल्ली पहुंचने से नहीं रोक पाये। किसानों के द्वारा कृषि कानून को रद्द करने की मांग की जा रही है। वहीं कई दौर की बात केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान प्रतिनिधिमण्डल की चर्चा हो चुकी है लेकिन किसानों की मांग को केंद्र सरकार मानने को तैयार नहीं है वहीं किसान भी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुये है। वहीं 8 दिसंबर मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किसान सुंयक्त मोर्चा के द्वारा किया गया है। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी करायेगी भारत बंद

किसानों के आंदोलन को प्रांरभ से ही समर्थन देकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अब 8 दिसंबर को भारत बंद का का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तिरू तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम व मध्य प्रदेश अध्यक्ष तिरू हरताप शाह तिलगाम ने भारत बंद का समर्थन करने के लिये राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला, ब्लॉक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भारत बंद कराने में किसान संगठनों के साथ करने के लिये निर्देशित किया है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.