विधायक दिनेश राय की उपस्थिति में बीजादेवरी मंडल में 300 युवा भाजपा परिवार में हुये शामिल
सिवनी। गोंडवाना समय।
भारतीय जनता पार्टी की रीति नीती एवं सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन की कार्यप्रणाली से खुश होकर बीजादेवरी मंडल में 300 युवाओं ने सदस्यस्ता ग्रहण कर भाजपा परिवार मे शामिल हुए।
300 युवाओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लिया
नवगठित भाजपा मंडल बीजादेवरी द्वारा 17 जनवरी 2021 दिन रविवार को आयोजित आमजन-कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का ग्रामीणजनों व कार्यकतार्ओं ने भव्य आत्मिय स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल बीजादेवरी में लगभग 300 क्षेत्रीय युवाओं ने विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन के समक्ष पार्टी की रीति-नीति एवं अपने विधायक की कार्यप्रणाली से प्रभावित हो भारतीय जनता पार्टी के परिवार में शामिल होकर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
विधायक ने भगवा गमछा पहनाकर व पुष्पवर्षा का किया स्वागत
कार्यक्रम के प्रारंभ मे विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने माँ सरस्वती एवं माँ भारती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात अपने मंचीय संबोधन से पूर्व विधायक श्री दिनेश राय ने कार्यक्रम में उपस्थित जनता-जनार्दन व भाजपा परिवार मे सम्मलित हुए परिवार के नवीन सदस्यों का तिलक, भगवा गमछा पहना एवं पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत करते हुए अभिनन्दन किया। विधायक श्री राय के द्वारा जनता-जनार्दन के स्वागत करने के उपरांत उपस्थित जनसमुदाय श्री दिनेश राय के द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत अभिनंदन को देख भाव-विभोर हो उठा और सभीजनो ने करतल ध्वनि से पुन: श्री मुनमुन राय का स्वागत किया।
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है भाजपा
इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने मां भारती को नमन कर संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए जनहितैषी विकास के कार्य किये जा रहे है। इससे लोग निश्चित रूप से प्रभावित है भारतीय जनता पार्टी हमेशा सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य करती है, यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और जिसके जेष्ठ-श्रेष्ठ सदस्यों की संख्या करोड़ों मे है और लोग लगातार भाजपा परिवार मे शामिल होते जा रहे है। आज आप लोग भाजपा परिवार में शामिल हुये हुए निश्चित ही इससे पार्टी को बल मिलेगा और क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी ।
बीजादेवरी मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता कर रहे जिम्मेदारी से कार्य
इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय ने कहा कि हमारे बीजादेवरी मंडल अध्यक्ष श्री राजीव उईके, श्री चमरा डहेरिया व मंडल के कार्यकर्ता क्षेत्र मे पार्टी के लिए पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे है। जिसके सफल परिणाम भी देखने को मिल रहे है। कार्यक्रम के गरिमामय अवसर पर सर्वश्री पं. ओमप्रकाश तिवारी, राजीव उईके मंडल अध्यक्ष, ज्ञानचंद सनोडिया, चमरा डहेरिया, पत्रकार राजू पाठक, रामदयाल ठाकुर, पुरुषोत्तम साहू, मोहन बंजारा, मनोज मर्दन त्रिवेदी, विनीश दुबे, हेमराज चंद्रवंशी सरपंच, शंकरलाल उटटी, महेश पटेल, विष्णु पटेल, शहजादा कुरैशी विधायक प्रतिनिधि, विक्की पाठक, शमीम अंसारी, आशिक अंसारी, पन्नालाल इनवाती, श्याम ब्रम्हवंशी, शोएब खान सरपंच, गोलू भाई खटकर, फकीरा भाई, लकेश बंजारा, मोनू राठौर, कैलाश भाई घुंघसा, सदम बरकडे, हुकुम सनोडिया, डा. राय गोरखपुर, छोटू भाई पार्षद, मोहन पटेल, राधेश्याम मुगदर सोनी, राजेश पटेल चमारी, ओमकार ठाकुर मंडल अध्यक्ष चमारी, सुनील झारिया, पूनाराम धुर्वे, विष्णु वर्मा, राजेश वर्मा, काजू सल्लाम, गोलू डहेरिया, दिनेश बंजारा, हंसराज, मोहन भलावी, महफूज अंसारी, सीताराम सरपंच पीपरढाना, सूरज परते, गोलू मरकाम, नरसिंह राठौर, पीतेन्द्र डहेरिया, श्याम मिलन पांडे, मोहन डहेरिया, पप्पू डहेरिया आदि अनेक भाजपा परिवार के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण एवं भारी संख्या मे ग्रामीण जनों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
No comments:
Post a Comment