Type Here to Get Search Results !

68 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रग के साथ दो विदेशी गिरफ्तार

 

68 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रग के साथ दो विदेशी गिरफ्तार

प्र


नई दिल्ली। गोंडवाना  समय।

एनटेबे से दोहा होकर दिल्ली पहुंचे युगांडा के दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनो यात्री उड़ान संख्या क्यूआर-578 से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। संदेह के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर दोनों यात्रियों के बैग चेक किए।
        तलाशी के दौरान
, कुल 51 पाउच, जिसमें 9.8 किलोग्राम (लगभग) सफ़ेद पाउडर पदार्थ मिला, जो किनशीले पदार्थ होने का संदेह था। जब इस सामग्री का डायग्नोस्टिक परीक्षण किया गया,तो प्रथम दृष्टया इसमें हेरोइन की मात्रा शामिल पाई गई, जिसकी कीमत करीब 68 करोड़ रुपये थी।

जांच से स्पष्ट है कि यात्रियों ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। और दोनों ने धारा 21, धारा 23 और एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 29 और सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत दंडनीय अपराध किया है।
        देश के किसी भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ी गई हेरोइन 
/ नशीले पदार्थों की यह सबसे बड़ी मात्रा है। इस संबंध आगे की जांच जारी है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.