Type Here to Get Search Results !

साक्षी सोनी का पुलिस प्रशासन ने किया सम्मान

साक्षी सोनी का पुलिस प्रशासन ने किया सम्मान 


सिवनी। गोंडवाना समय।

नारी सम्मान एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम के दौरान पुलिस थाना कोतवाली जिला सिवनी में श्रीमती साक्षी सोनी अध्यक्ष ओम कला केन्द्र सिवनी का प्रशंसा पत्र, शॉल श्रीफल व अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कोरोना संकट काल के दौरान कोरोना बीमारी को रोकने में मास्क की अनिवार्यता को देखते हुये फेस माक्स का वितरण किया गया।
            इसके साथ ही महिलाओं को मास्क का कार्य प्रदान कर स्वरोजगार प्रदान कर आर्थिक आय बढ़ाने में सहायक बनकर अपनी भूमिका निभाई। वहीं ओम कला केंद्र के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य श्रीमती साक्षी सोनी के द्वारा किया जाता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रशंसनीय कार्य करने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.