Type Here to Get Search Results !

ये है सिवनी जिले की गुड्डी तो एसडीओपी ने दिलवाई शपथ

ये है सिवनी जिले की गुड्डी तो एसडीओपी ने दिलवाई शपथ 


सिवनी। गोंडवाना समय।

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के सम्मान अभियान के तहत शुभंकर गुड्डी के नाम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शुभंकर गुड्डी जो कि अपने क्षेत्र की महिलाओं व बेटियों को जागरूक करते हुये आत्मनिर्भर बनाने के लिये कार्य करती है वहीं जहां महिलाओं व बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनायें होती है वहां पर जाकर समझाईश देती है।



        उसी स्वरूप में सिवनी जिला पुलिस प्रशासन द्वारा भी मध्य प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार शुंभकंर गुड्डी के रूप में ऋतु डेहरिया को चुना गया है।

वहीं कोतवाली पुलिस थाना प्रांगण में नारी सम्मान व नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान में एसडीओपी सुश्री पारूल शर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शपथ दिलाई गई। 

मातृ शक्ति संगठन में 4 वर्ष से सक्रियता के साथ कर रही कार्य


देश भक्ति की अलख जगाने के लिये बीते कई वर्षों से मातृ शक्ति संगठन के द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मातृ शक्ति संगठन देश प्रेम की भावना जागृत करने के साथ ही सेना के जवानों का सम्मान, संकट के समय जरूरत मंदों की मदद, पर्यावरण सुरक्षा, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर भी सकारात्मक दिशा में कार्य कर रही है। वहीं मातृ शक्ति संगठन में ऋतु डेहरिया भी बीते 4 वर्षों से संगठन के द्वारा चलाये जा रहे अभियान में सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। वहीं सिवनी जिला पुलिस प्रशासन द्वारा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला सम्मान अभियान के तहत गुड्डी शुभकंर के रूप में जनजागरूकता अभियान के लिये सचित्रण प्रचार-प्रसार के लिये प्रस्तुत किया जा रहा है। उसी क्रम में सिवनी जिले में भी मातृ शक्ति संगठन की सदस्य ऋतु डेहरिया को गुड्डी के रूप में चयन किया गया है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.