Thursday, January 14, 2021

हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर किया तिल स्नान

हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर किया तिल स्नान 

लखनवाड़ा घाट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब


गोपाल सनोडिया संवाददाता
सिवनी। गोंडवाना समय। 

प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी लखनवाड़ा बैनगंगा नदी के तट पर मकर संक्रांति पर्व पर के अवसर पर भक्तजनों की संख्या अत्याधिक रही। वहीं प्रतिवर्ष आयोजित उत्सव के रूप में भरने वाले मेले का आनंद भी भक्तजनों ने उठाया। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर लखनवाड़ा में भरे मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वही शाम को लखनवाड़ा पुल से सिवनी दिशा की ओर बायपास मार्ग तक वाहनों का जाम लगा रहा।


वहीं सुबह सुबह आस्था की डुबकी लगाई हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर तिल स्नान किया और मां बैनगंगा का पूजन अर्चन किया।

हर साल आयोजित हो रहे मेले में दूर दूर से लोग घूमने आते हैं वहीं मेले में आने वाले लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को बेचने के उद्देश्य से अनेक दुकानदार भी आते हैं जिनके आने से मेले को भव्य स्वरूप मिलता है।

पुलिस प्रशासन ने चलाया महिला जागरूकता अभियान 


पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से चलाये जा रहे महिला जागरूकता अभियान को निरंतर क्रम में बढ़ाते हुये एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ किये महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा महिला जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिवनी जिले भर में चलाया जा रहा है। लखनवाड़ा घाट वैनगंगा नदी के तट पर 14 जनवरी 2021 को भी वहीं इसी दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा महिला जागरूकता अभियान के तहत प्रचार प्रसार करते हुये जागरूकता अभियान भी चलाया गया। महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई। 


No comments:

Post a Comment

Translate