Type Here to Get Search Results !

लोकतंत्र आज संवाद हीनता के वातारण से सहमा हुआ है

लोकतंत्र आज संवाद हीनता के वातारण से सहमा हुआ है


सिवनी। गोंडवाना समय। 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना द्वारा ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ का संदेश का वाचन किया गया। संदेश में कहा गया कि देश का किसान भारी चुनैतियों से गुजर रहा है हमारे देश में लाखों अन्नदाता भाई जो 70 प्रतिशत भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार है, सड़को पर खुले आसमान के नीचे 2 माह से कृषि बिल के विरोध में संघर्ष कर रहें है। 

किन्तु अनुचित संसाधनो से जनादेश को खण्डित किया गया

72 सालो से भारत के लोकतंत्र को परिपक्व किया है वही लोकतंत्र आज संवाद हीनता के वातारण से सहमा हुआ है। भारत की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी के साहस और दूरगामी नीतियों ने भारत की सम्प्रभुता को एक अजेय दुर्ग बनाया उनके निर्णय भारतीय शौर्य की अमर गाथा बन चुके है। मध्यप्रदेश में 15 सालों के कुशासन को प्रदेश के आमजन ने जनमत यज्ञ कर समाप्त किया था।  
        कांग्रेस ने 15 माह के कार्यकाल में किसानों का कर्जा माफ किया, कन्याओं के विवाह में 51 हजार रू. की राशि दी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोगुनी किया, अन्य पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण कवच और आर्थिक आधार पर विभिन्न साधारण वर्ग को सहारा देने का प्रयास किया, 100 रू. 100 यूनिट बिजली और किसानों को सस्तेदर पर 44 पैसे प्रति यूनिट बिजली दी और बहुत से जनहितैषी कार्य किये जाने बाकी रह गये थे किन्तु अनुचित संसाधनो से जनादेश को खण्डित किया गया। श्री राजकुमार खुराना ने गणतंत्र दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.