Type Here to Get Search Results !

चित्र बनाकर मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी दे रहे महिला जागरूकता का संदेश

चित्र बनाकर मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थी दे रहे महिला जागरूकता का संदेश 

महिला सम्मान अभियान में मॉडर्न स्कूल निभा रहा सक्रिय भागीदारी 


सिवनी। गोंडवाना समय। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के सम्मान हेतु चलाये जा रहे अभियान में एवं सिवनी जिला पुलिस प्रशासन द्वारा 16 दिसंबर से ही महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों के प्रति जनजागरूकता के लिये पुलिस अधीक्षक श्रीमान कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में सिवनी जिले में महिला जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है। जिला मुख्यालय सिवनी में 18 जनवरी को महिला जागरूकता के माध्यम से मॉडर्न हाई सेकेण्ड्री स्कूल छिंदवाड़ा चौक में एसडीओपी सुश्री पारूल शर्मा द्वारा महिला के सम्मान हेतु शपथ दिलाई गई थी। 

चित्रकला से जागरूक करने किया आयोजन 

वहीं महिला जागरूकता रथ द्वारा 20 जनवरी 2021 को भी महिला सम्मान अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुये मॉडर्न हाई सेकंडरी स्कूल छिंदवाड़ा चौक में नारी  सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने महिला जनजागरूकता व महिला सम्मान के प्रति जागरूकता लाने के लिये चित्र बनाकर संदेश दिया है। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराने में मॉडर्न हाई सेकेण्ड्री स्कूल के डायरेक्टर श्री जनक तिवारी, प्राचार्य डॉ श्रीमती वंदना तिवारी, श्री संतोष चौबे, श्रीमती नम्रता चौबे एवं खेल शिक्षक श्री मनीष मिश्रा, श्री विनय चावला, श्री अविनाश अवधिया उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.