Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री के सपना आत्मनिर्भर भारत को पूरा करने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाकर युवा मोर्चा निभायेगा बड़ी भूमिका-वैभव पवार

प्रधानमंत्री के सपना आत्मनिर्भर भारत को पूरा करने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाकर युवा मोर्चा निभायेगा बड़ी भूमिका-वैभव पवार 

मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के एजेंडा के आधार पर कार्य करने भाजपा युवा मोर्चा निरंतर करेगा प्रयास 




सिवनी। गोंडवाना समय।

मध्य प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनकर सिवनी प्रथम जिला आगमन पर श्री वैभव पवार का सिवनी जिले की सीमा से लेकर शहर सहित बरघाट मुख्यालय क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष का सिवनी शहर में जगह जगह स्वागत करने के पश्चात वे भाजपा कार्यालय में पहुंचे जहां पर भी जिला भाजपा द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। सिवनी शहर में स्वागत के बाद भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारवार्ता में शामिल हुये। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक श्री कमल मर्सकोले, श्री संतोष अग्रवाल, प्रेम ितवारी सहित भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

मध्य प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा का स्वर्णिम इतिहास रहा है


पत्रकारवार्ता में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा का स्वर्णिम इतिहास रहा है। वहीं मैंने कभी नहीं सोचा नहीं था कि मैं प्रदेश का युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनुंगा, भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी के लायक समझा है। वर्तमान परिस्थिति में मध्य प्रदेश ही देश में सर्वाधिक युवा आबादी का प्रदेश है। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है आत्मनिर्भर भारत बनाने का है, उस सपने को पूर्ण करने के लिये और जो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा का जो एजेंडा है। उस आधार पर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने में भाजपा युवा मोर्चा बड़ी भूमिका निभायेगी। 

तो निश्वित रूप से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा

आगे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा युवाओं के सशक्तिकरण के लिये लगातार काम करेगा ताकि मध्य प्रदेश का युवा सशक्त हो सके और यदि मध्य प्रदेश का युवा सशक्त होगा तो आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बन सकेगा तो निश्वित रूप से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा, जो एक सपना भाजपा ने श्ीार्ष नेतृत्व ने देखा है। 

भारत को विश्वगुरू बनाने मध्य प्रदेश में अलग-अलग विधाओं में पारंगत युवाओं को जोड़ेंगे

आगे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से हम यही प्रयास करेंगे कि भारत अब सुपर पॉवर बने, विश्व गुरू बने, भारत आगे बढ़े, भारत 5 मिलियन डॉलर की ओर आगे बढ़े, इसके लिये अलग विधाओं में पारंगत युवाओं की आवश्यकता है, जो अच्छे डॉक्टर है, अच्छे इंजिनियर है, अच्छे बिजनैस मैन है, बुद्धिजीवि है ऐसे युवा जो कि अलग अलग विशेष विधाओं में पारंगत है उन सारे युवाओं को जो कि अलग-अलग विधाओं में काम करते है उन्हें मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा से जोड़ने का काम करेंगे। जिससे युवा समाज में और देश में अपनी भूमिका का निर्माण कर सकेंगे। वहीं नये युवा जो वोटर को भी युवा मोर्चा से जोड़ेंगे, जिन्हें नये मध्य प्रदेश व विकास की ओर बढ़ते हुये मध्य प्रदेश की जानकारी नहीं है उनको युवा मोर्चा से जोड़ने का प्रयास करेंगे।  

मेरी प्राथमिकताओं में सिवनी होगा, कैसे विकास के रास्ते पर आगे बढ़े


आगे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि भाजपा का भविष्य उज्जवल बन सके उस दिशा की तरफ युवा मोर्चा को ले जाने की कोशिश करेंगे। निश्चित रूप से ये जिम्मेदारी पूरे प्रदेश की है लेकिन मेरी प्राथमिकताआें में सिवनी होगा। मैंने यही पढ़ा-लिखा, मैंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत छात्र राजनीति की शुरूआत, संघ की शाखा में भी सिवनी से कार्य करना प्रारंभ किया। सिवनी मेरी आगे चलकर प्राथमिकता होगी। सिवनी किस तरह से आगे बढ़ सके, सिवनी विकास के रास्ते पर कैसे आगे बढ़ सके, सिवनी का संगठन कैसे मध्य प्रदेश में सबसे मजबूत बने, इस दिशा की तरफ भी हम काम करने का प्रयास करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.